गर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला
Youth Travels 600 KM: UP का एक युवक गर्लफ्रेंड के दिए चैलेंज को पूरा करने के लिए 600KM का सफर तय कर दतिया पहुंच गया। कलेक्टर से मिलने से पहले ही वह बेहोश हो गया। कलेक्टर ने उसके साथ फोटो खिंचवाई।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
युवक के साथ फोटो खिंचवाते कलेक्टर (फोटो सोर्स- नवभारत)
Datia Collector Viral News: दतिया कलेक्ट्रेट से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को हैरान कर दिया। उत्तर प्रदेश से एक युवक सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने के लिए करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर दतिया पहुंच गया। युवक की जिद थी कि वह कलेक्टर स्वपनिल वानखेड़े से मिलकर ही वापस लौटेगा। हालांकि, लगातार सफर और गर्मी की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला 26 वर्षीय राजकुमार गुप्ता पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। राजकुमार सोशल मीडिया पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के काम और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित था। इसी बीच उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके सामने शर्त रख दी कि अगर वह सच में उससे प्यार करता है तो दतिया जाकर कलेक्टर से मिलकर दिखाए नहीं तो वह ब्रेकअप कर लेगी।
यूपी से एमपी पहुंचा युवक
मोहब्बत की इस परीक्षा को पास करने के लिए राजकुमार शुक्रवार को ट्रेन से झांसी पहुंचा और वहां से बस के जरिए दतिया आया। वह शहर के एक होटल में रुका और शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन अवकाश होने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी। रविवार को भी उसे इंतजार करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
600 किलोमीटर का सफर, बिगड़ी तबीयत
सोमवार को जब वह फिर से दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचा तो तेज गर्मी, थकान और लगातार 600 किलोमीटर के सफर की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पानी पीते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मदद की और कलेक्टर के निर्देश पर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को हृदय संबंधी परेशानी थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत स्थिर हो गई। खास बात यह रही कि प्रशासन को उस समय तक यह भी पता नहीं था कि युवक कौन है और दतिया क्यों आया है?
ये भी पढ़ें : MP Census 2027: मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण अंतिम दौर में; 30 मई तक पूरा होगा मकानों का सूचीकरण
कलेक्टर ने खुद जिला अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
करीब 2 घंटे बाद कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े खुद जिला अस्पताल पहुंचे और युवक से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने युवक के साथ फोटो भी खिंचवाई। राजकुमार ने तुरंत तस्वीरें अपनी गर्लफ्रेंड को भेजीं और मुस्कुराते हुए कहा ‘अब मेरा ब्रेकअप नहीं होगा।’
