Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रात के अंधेरे में चमकती दिखी भारत-पाक सीमा, IndiGo पायलट ने यात्रियों को दिखाया गजब का नजारा; वीडियो वायरल

India Pakistan Border : IndiGo फ्लाइट के कॉकपिट से रिकॉर्ड किया गया भारत-पाकिस्तान सीमा का एक दुर्लभ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में सीमा चमकती हुई दिखाई दी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 26, 2026 | 02:32 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Pakistan Border Flight Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शानदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह वीडियो एक IndiGo विमान के कॉकपिट से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में भारत-पाकिस्तान सीमा चमकती हुई दिखाई दे रही है।

आसमान की ऊंचाई से रिकॉर्ड किए गए इस दृश्य में सीमा एक लंबी रोशनी की लाइन की तरह नजर आती है, जो अंधेरे के बीच दोनों देशों को अलग करती दिखाई देती है। वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे बेहद खूबसूरत और अनोखा दृश्य बता रहे हैं।

रात के अंधेरे में फ्लाइट से दिखी भारत-पाक की चमकती बॉर्डर

जानकारी के अनुसार यह वीडियो पायलट Captain Pradeep Krishnan ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्हें यात्रियों को संबोधित करते हुए यह कहते सुना जा सकता है कि वे दुनिया की सबसे संवेदनशील और कड़ी सुरक्षा वाली सीमाओं में से एक, भारत-पाकिस्तान सीमा की झलक देख सकते हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो में सीमा के कुछ हिस्से दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें सुरक्षा कारणों से फ्लडलाइट्स और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं से रोशन रखा जाता है। रात के समय ऊंचाई से देखने पर यह रोशनी काफी स्पष्ट दिखाई देती है।

ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

लोगों ने इस दृश्य को अद्भुत और यादगार बताया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने इस दृश्य को अद्भुत और यादगार बताया, जबकि कुछ ने इसकी ऐतिहासिक और भावनात्मक अहमियत पर भी बात की।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी कहा कि यह सीमा सिर्फ दो देशों को नहीं बल्कि इतिहास और कई भावनाओं को भी अलग करती है। वहीं कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में मजाकिया कमेंट भी किए और पूछा कि इतनी बड़ी रोशनी का बिजली बिल आखिर कौन भरता होगा। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Indigo pilot captures glowing india pakistan border from cockpit video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 02:32 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.