बस स्टॉप पर युवक से मोबाइल छीनकर बस में चढ़ा चोर, फिर भीड़ में ऐसे हुआ गायब; वायरल वीडियो ने चौंकाया
Mobile Snatching Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर बस स्टॉप पर खड़े युवक का मोबाइल छीनकर बस में चढ़ जाता है और फिर चालाकी से भीड़ में गायब हो जाता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Phone Snatching Bus Stop Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेनों और बसों में होने वाली चोरी से जुड़े वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल क्लिप में एक चोर बेहद चालाकी से एक युवक का मोबाइल छीनकर भागता नजर आता है। इस घटना का तरीका इतना अलग है कि इसे देखने के बाद लोग सुरक्षा व्यवस्था और अपनी सतर्कता को लेकर चर्चा करने लगे हैं।
पूरी फील्डिंग पहले से ही सेट है pic.twitter.com/pBiICRgBg5 — Geeta Patel (@geetappoo) March 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 10 रुपये में भरपेट लंच! सिक्योरिटी गार्ड ने दिखाई कंपनी की थाली, वीडियो हुआ वायरल
कैफे जैसा खाना बनाने पर पति देता है 1000 रुपये! वायरल वीडियो के बाद महिला ने बताई असली वजह
क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO
टाइम्स स्क्वायर में 48 मिनट में ढूंढ निकाले 100 भारतीय! मुंबई के कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल
मोबाइल चुराने का वीडियो हो रहा वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बस स्टॉप के पास खड़ा होकर आराम से अपने मोबाइल पर बात कर रहा होता है। तभी अचानक एक व्यक्ति तेज़ी से आता है और झपट्टा मारकर उसका फोन छीन लेता है। फोन छीनते ही वह तुरंत पास खड़ी बस में चढ़ जाता है। युवक भी अपना मोबाइल वापस पाने के लिए उसके पीछे-पीछे बस में चढ़ने की कोशिश करता है।
लेकिन बस के अंदर पहुंचने के बाद चोर बड़ी चालाकी से वहां उतरने वाले यात्रियों की भीड़ में शामिल हो जाता है और ऐसे निकल जाता है जैसे कुछ हुआ ही न हो। कुछ लोगों का दावा है कि बस में मौजूद अन्य लोग भी उसकी टीम का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
ये खबर भी पढ़ें : मां के जन्मदिन के लिए पॉकेट मनी से झुमके खरीदने पहुंचा मासूम, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
लोगों ने कहा- वीडियो स्क्रिप्टेड है
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड वीडियो बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे हकीकत से जुड़ी चेतावनी मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल इस्तेमाल करते समय बेहद सावधान रहना चाहिए।
वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसी चोरी अक्सर संगठित तरीके से की जाती है और इसमें कई लोग शामिल होते हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि चाहे वीडियो असली हो या स्क्रिप्टेड, लेकिन इससे यह जरूर समझ आता है कि सार्वजनिक जगहों पर हमेशा सतर्क रहना जरूरी है।
