ब्रज में होली के दौरान लड़की ने लोगों पर छेड़छाड़ के आरोप, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Vrindavan Holi Women Safety : ब्रज क्षेत्र में होली के जश्न के बीच सामने आए एक वायरल वीडियो में युवती ने जबरन रंग लगाने और बदसलूकी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Barsana Holi Women Safety Viral Video : उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में इन दिनों होली का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। वृंदावन और बरसाना की गलियों में दूर-दूर से आए श्रद्धालु रंग और गुलाल के साथ त्योहार मना रहे हैं।
मंदिरों में भजन-कीर्तन हो रहे हैं और सड़कों पर रंगों की बौछार के बीच लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो ने इस उत्सव के माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
“वृंदावन में महापाप”…होली में रंग लगाने के नाम पर लड़की से छेड़छाड़..”वीडियो जारी कर बताया दर्द”.. ! एक युवती दर्शन के लिए वृंदावन गई थी, लेकिन सड़क पर घूम रहे कुछ मनचलों ने उसके साथ बदसलूकी की और जबरन उसके चेहरे व पूरे शरीर पर रंग लगा दिया। लड़की का सवाल है कि…..क्या इन… pic.twitter.com/33h68O1PE2 — Rahul Saini (@JtrahulSaini) February 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
सिंगापुर में पानी में तैरता मिला कुरकुरे का पैकेट, वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
वृंदावन में होली के बहाने लड़कियों के साथ छेड़छाड़
वायरल वीडियो में एक युवती ने आरोप लगाया कि वह दर्शन के लिए वृंदावन आई थी, तभी कुछ युवकों ने उसे सड़क पर रोक लिया। युवती का कहना है कि उन लोगों ने जबरन उसके चेहरे और पूरे शरीर पर रंग लगा दिया।
उसने बताया कि उसकी आंखों में भी रंग चला गया, जिससे उसे परेशानी हुई। वीडियो में युवती ने नाराजगी जताते हुए कहा कि त्योहार के नाम पर किसी को जबरदस्ती रंग लगाना गलत है। उसने सवाल उठाया कि क्या किसी अकेली लड़की को रोककर उस पर रंग डालना सही है।
ये खबर भी पढ़ें : सोनभद्र में डायल 112 से मजाक पड़ा भारी, नशे में रोज पुलिस बुलाने वाले को आखिरी चेतावनी
लोगों ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि त्योहार मनाने के साथ-साथ मर्यादा और सहमति का सम्मान जरूरी है। कुछ लोगों ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं कई यूजर्स का कहना है कि होली जैसे त्योहार में भी किसी की इच्छा के बिना रंग लगाना गलत है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर एक नई चर्चा शुरू कर दी है।
