Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल

Mother Saves Child : बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रेन के नीचे अपने बच्चों और अन्य महिलाओं की जान बचाई।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 16, 2026 | 01:55 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mother Saves Child Viral Video : रेलवे ट्रैक पार करते समय लापरवाही कई बार बड़े हादसों का कारण बन जाती है। हालांकि, बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को डराने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चों और अन्य महिलाओं की जान बचाने के लिए बहादुरी दिखाई। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मां की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

वायरल वीडियो बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का है, जहां तीन महिलाएं दो बच्चों को साथ लेकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थीं। तभी ट्रेन आ गयी, महिलाएं बच्चों सहित मलहरा के नीचे दबाकर बैठी थीं। ट्रेन निकलते समय महिला घायल भी हुई है। #viralvídeo #virałpost #trending pic.twitter.com/JXcuEXVADZ — खबरी इंडिया (@KhabriIndia) May 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में स्कूटी पर बैठकर कुत्ता घुमाते दिखे अंकल, वीडियो देख लोग बोले- असली नवाब ऐसे ही होते हैं

बेल्जियम की लड़की ने पहली बार खाया भारतीय पान, एक्सप्रेशन देखकर लोग बोले- अब आई असली फील

हैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री

विदेशी महिला ने की चंडीगढ़ की जमकर तारीफ, बोलीं- भारत का सबसे साफ और व्यवस्थित शहर

बच्चे को बचाने के लिए मां ने लगाई जान की बाजी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ रेलवे लाइन पार कर रही थीं। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंच जाती है। खतरा सामने देखकर महिलाएं घबरा जाती हैं और बच्चों को लेकर ट्रैक के बीच बने खाली हिस्से में नीचे बैठ जाती हैं।

ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है, लेकिन सभी की जान बच जाती है। हालांकि इस दौरान मां को चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Abhimanyu1305 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : लखनऊ में स्कूटी पर बैठकर कुत्ता घुमाते दिखे अंकल, वीडियो देख लोग बोले- असली नवाब ऐसे ही होते हैं

लोगों ने मां को बताया- असली सुपरहीरो

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने मां की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें “असली सुपरहीरो” बताया। वहीं कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करने को बड़ी लापरवाही कहा।

लोगों ने अपील की कि रेलवे लाइन पार करते समय हमेशा फुटओवर ब्रिज या सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं यह याद दिलाती हैं कि थोड़ी सी सावधानी कई जिंदगियां बचा सकती है। यह वायरल वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bihar shahpur patori station mother saves children by sitting under train viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 01:55 PM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.