विदेशी महिला ने की चंडीगढ़ की जमकर तारीफ, बोलीं- भारत का सबसे साफ और व्यवस्थित शहर

Chandigarh Viral Video : एक पोलिश महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चंडीगढ़ की स्वच्छता, हरियाली और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की खुलकर तारीफ करती नजर आ रही हैं।
A Polish woman praised Chandigarh in a viral video, calling it one of the cleanest and most organized cities in India.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Chandigarh Cleanliness : भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अक्सर यहां की संस्कृति, खानपान और लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ करते नजर आते हैं। हालांकि कई बार कुछ विदेशी कंटेंट क्रिएटर भारत की नकारात्मक तस्वीर भी दिखाते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है।

लेकिन इन दिनों एक पोलिश महिला का वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में वह चंडीगढ़ शहर की जमकर तारीफ करती दिखाई दे रही हैं। महिला ने चंडीगढ़ को भारत के सबसे साफ और व्यवस्थित शहरों में से एक बताया है।

विदेशी महिला ने की चंडीगढ़ की तारीफ

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @domipatalas नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में पोलैंड की महिला कंटेंट क्रिएटर चंडीगढ़ की साफ-सफाई, चौड़ी सड़कों और हरियाली की तारीफ करती नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ बाकी भारतीय शहरों से काफी अलग महसूस होता है।

महिला ने बताया कि यहां की सड़कें बेहद व्यवस्थित हैं और शहर में जगह-जगह हरियाली देखने को मिलती है। इसके अलावा उन्होंने खास तौर पर साइकिल ट्रैक की भी सराहना की। उनका कहना था कि शहर में अलग से बने साइकिल पथ लोगों को आसानी और सुरक्षित तरीके से यात्रा करने की सुविधा देते हैं।

लोगों ने महिला की बात से जताई सहमति

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला की बातों से सहमति जताई और कहा कि चंडीगढ़ वास्तव में देश के सबसे सुंदर और प्लान्ड शहरों में से एक है।

एक यूजर ने लिखा, “अपने शहर के बारे में इतनी अच्छी बातें सुनकर गर्व महसूस हो रहा है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “चंडीगढ़ की खूबसूरती और साफ-सफाई इसे बाकी शहरों से अलग बनाती है।” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com