Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार

Mobile Thief Train Video : बिहार में चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाले एक युवक को यात्रियों ने खिड़की से पकड़ लिया और अगले स्टेशन तक नहीं छोड़ा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 12, 2026 | 03:52 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Train Viral Video : बिहार में चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाले एक युवक को यात्रियों ने ऐसा सबक सिखाया कि उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला 9 जुलाई की रात बरौनी-कटिहार रेलखंड पर चल रही जनहित एक्सप्रेस का है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन जब मानसी रेलवे स्टेशन पर रुकी थी, तभी एक युवक ने कोच की खिड़की से यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की। हालांकि, यात्री और अन्य लोगों ने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया। ट्रेन चलने के बाद भी यात्रियों ने आरोपी का हाथ नहीं छोड़ा, जिससे वह ट्रेन के बाहर लटका रहा और अगला स्टेशन आने तक खुद को छुड़ा नहीं सका।

बिहार : खगड़िया स्टेशन के जनहित एक्सप्रेस का मामला सामने आया… जहा चलती ट्रेन की खिड़की पे 9km तक लटका रहा मोबाइल चोर, चोर एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश करने पर अंदर बैठे सतर्क यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। उसे तब तक पकड़े रहे वैसे जब तक खगड़िया स्टेशन नहीं आ गया, पहुंचने… pic.twitter.com/HnuY1XTUaN — Atul Chandra (@Yaduatul343) July 12, 2026

सम्बंधित ख़बरें

चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO

मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में सीट पर चैन से सोता मिला कुत्ता, यात्रियों ने नहीं भगाया; वीडियो जीत रहा लोगों क

सागर: बस में युवतियों से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार

चलती ट्रेन की खिड़की से चोर को लटकाया

खगड़िया जीआरपी के अनुसार, आरोपी को बचाने की कोशिश उसके कुछ साथियों ने भी की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। ट्रेन खगड़िया स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने आरोपी को सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के हवाले कर दिया।

वायरल वीडियो में आरोपी ट्रेन के बाहर लटका दिखाई देता है, जबकि अंदर बैठे यात्री उसका हाथ पकड़े हुए नजर आते हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि पुलिस ने बताया कि इस दौरान न तो किसी यात्री और न ही आरोपी के घायल होने की सूचना मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO

अगले स्टेशन पर चोर को पुलिस के हवाले किया

खगड़िया जीआरपी थाना प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन ने आरोपी की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ छोटू के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मानसी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान मोबाइल छीनने की कोशिश की थी।

गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और चोरी या मोबाइल छिनैती जैसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों या जीआरपी को दें।

Bihar moving train mobile snatching attempt accused caught through window khagaria grp arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 03:52 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.