Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में सीट पर चैन से सोता मिला कुत्ता, यात्रियों ने नहीं भगाया; वीडियो जीत रहा लोगों क

Dog in Local Train : मुंबई लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में सीट पर आराम से सो रहे एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यात्रियों ने उसे परेशान करने की बजाय प्यार और संवेदनशीलता दिखाई।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 12, 2026 | 03:36 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dog Sleeping on Train Seat : मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है, जहां हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इसी बीच मुंबई लोकल के महिला डिब्बे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो में एक कुत्ता महिला कोच की खाली सीट के कोने में आराम से सोता हुआ नजर आता है।

खास बात यह रही कि ट्रेन में मौजूद किसी भी यात्री ने उसे वहां से भगाने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय कई लोग मुस्कुराते हुए उसे प्यार से सहलाते दिखे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @thewoofline ने शेयर किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

लोकल ट्रेन में सीट पर चैन से सोता मिला कुत्ता

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान कुत्ता बिल्कुल शांत होकर सोता रहा और किसी को परेशान नहीं किया। जब वह काफी देर तक एक ही स्थिति में लेटा रहा, तो कुछ यात्रियों ने उसकी तबीयत को लेकर चिंता भी जताई। पोस्ट में लिखा गया कि यही वह भारत है, जहां लोग बिना किसी स्वार्थ के जानवरों के प्रति दया और संवेदनशीलता दिखाते हैं।

यूजर ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे पल अक्सर खबरों में जगह नहीं बना पाते, लेकिन यही समाज की असली खूबसूरती को दिखाते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि वह ऐसे भारत में रहना चाहते हैं, जहां इंसान और जानवर एक-दूसरे के साथ सम्मान और सह-अस्तित्व के साथ रहें।

ये खबर भी पढ़ें : टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार

‘जियो और जीने दो’ का बेहतरीन उदाहरण

इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय समाज हमेशा से जानवरों के साथ मिल-जुलकर रहने की संस्कृति को अपनाता आया है। दूसरे यूजर ने इसे ‘जियो और जीने दो’ की भावना का बेहतरीन उदाहरण बताया।

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर हर इंसान इसी तरह दयालु व्यवहार अपनाए, तो दुनिया हर जीवित प्राणी के लिए कहीं बेहतर जगह बन सकती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इंसानियत, संवेदनशीलता और पशुओं के प्रति प्रेम का संदेश देने के कारण तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Mumbai local train dog sleeping on ladies coach seat video goes viral passengers show kindness

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 03:36 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.