ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करना बना जानलेवा: मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाई वोल्टेज करंट से हुई मौत
Train Stunt Death Video : दरभंगा में मालगाड़ी पर स्टंट कर रहे युवक की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई, वीडियो वायरल होने के बाद चेतावनी दी जा रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
High Voltage Death Video : दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। आजकल लाइक्स और व्यूज के लिए लोग खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते, लेकिन कई बार यह दिखावा जानलेवा साबित हो जाता है। इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर खतरनाक करतब करता नजर आ रहा है।
📍 Laheriasarai, Darbhanga, Bihar: A man climbed onto a stationary freight train and touched a live overhead wire despite people shouting for him to come down.
He received a severe electric shock and caught fire on the spot, losing his life. pic.twitter.com/0EEnf1IdXw — Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) April 23, 2026
मालगाड़ी पर चढ़कर स्टंट करने से हुई मौत
वायरल वीडियो में युवक बिना शर्ट के ट्रेन के एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे पर कूदते हुए दिखाई देता है। नीचे मौजूद लोग उसे लगातार चेतावनी दे रहे थे और नीचे उतरने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह उनकी बातों को नजरअंदाज करता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
Rapido ड्राइवर को मिला ‘क्यूट पार्सल’, कुत्ते की डिलीवरी का वीडियो वायरल
ट्रेन में कुत्ते को स्लीपिंग पिल्स देकर ले जाना पड़ा भारी, 2AC में सफर कर रहे पैसेंजर पर एक्शन
बोस्टन मैराथन में दिखी असली स्पोर्ट्समैनशिप, दो रनर्स ने छोड़ दी रेस और की साथी की मदद
कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवक का यह लापरवाह रवैया आखिरकार उसके लिए भारी पड़ गया।
ये खबर भी पढ़ें : ‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
खतरनाक स्टंट्स पर सख्ती से रोक लगाने की मांग
जैसे ही युवक एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे पर कूदने की कोशिश करता है, वह ऊपर लगे हाई वोल्टेज ओवरहेड तार के संपर्क में आ जाता है। तेज धमाके के साथ उसे जोरदार करंट लगता है और वह वहीं गिर पड़ता है। करंट इतना खतरनाक था कि वह आग की लपटों में घिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गहरा दुख जताया है और ऐसे खतरनाक स्टंट्स पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेलवे ट्रैक और ट्रेन के ऊपर हाई वोल्टेज तार होते हैं, जिनसे दूर रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है।
