- Hindi News »
- Viral »
- Bihar Darbhanga Airport Viral Video Uncle Pee On Runway
आइए न हमरा बिहार में; दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान के पास शख्स ने किया पेशाब, पायलट ने बना लिया VIDEO
Bihar के दरभंगा एयरपोर्ट के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चाचा विमान से जरा सी दूरी पर रनवे के पास ही पेशाब करते नजर आ रहे है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।
- Written By: सौरभ शर्मा

दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे के किनारे पेशाब करते दिखे चाचा का वीडियो वायरल
Darbhanga Airport Viral Video: दरभंगा एयरपोर्ट से जुड़ा एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक बुजुर्ग चाचा विमान के पास ही रनवे किनारे पेशाब करते दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो किसी यात्री ने नहीं बल्कि खुद विमान के कॉकपिट में बैठे पायलट ने रिकॉर्ड किया है। जैसे ही पायलट ने यह नजारा देखा तो उसने अपने कैमरे से इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है और इस पर लोग तमाम तरह की क्रिएटिव प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट की बताई जा रही है। रनवे पर जहां सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है, वहीं बुजुर्ग को खुले में पेशाब करते देख जा सकते है जिस पर पायलट खुद को रोक नहीं पाए और वीडियो बना लिया। वीडियो में पायलट की हंसी की आवाज भी साफ सुनाई देती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो हाल का है या पुराना, लेकिन सोशल मीडिया पर डालते ही यह मजेदार प्रतिक्रियाओं के साथ खूब वायरल हो रहा है।
कॉकपिट से बनी वीडियो, सोशल मीडिया पर बवाल
इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “बिहार को बदनाम करने में मिथिला के लोग सबसे आगे रहते हैं।” वहीं एक अन्य ने मजाक में लिखा, “जहां सोच, वहीं शौचालय।” कुछ लोगों ने इस घटना को हंसी-मजाक में लिया, तो कुछ ने इसे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बताया।
सम्बंधित ख़बरें
भाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
नो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
सोशल मीडिया पर 5 मिलियन पार पहुंची Cockroach Janta Party, जानें क्या है संभाजीनगर के अभिजीत दीपके का लक्ष्य?
देखें VIDEO-
ताऊ रॉकस्टार🤓👍 pic.twitter.com/N2482amYxk — Sharma Ji (@Sharmaji4446) September 3, 2025
यूजर्स के कमेंट बने चर्चा का हिस्सा
वीडियो पर एक यूजर ने बुजुर्ग का बचाव करते हुए लिखा, “बाबा की उम्र हो गई है, तो इसमें क्या बड़ी बात है।” वहीं दूसरे ने सवाल उठाया कि रनवे जैसी संवेदनशील जगह पर आखिर यह कैसे संभव हो गया। वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजाम इतने सख्त होते हैं, फिर भी ऐसा दृश्य सामने आना चौंकाने वाला है। इस वीडियो ने न सिर्फ हंसी और मजाक का माहौल बनाया बल्कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी मजाकिया बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़ें: ‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, राजभर के घर ABVP के हंगामे पर अखिलेश का तंज; इस्तेमाली लोग सिर्फ माल देते
घटना चाहे मजाकिया लगे, लेकिन इसने साफ दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनोखी घटना का वीडियो आते ही वह ट्रेंडिंग में तो आ सकता है। दरभंगा एयरपोर्ट का यह वीडियो अब पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
(नोट– यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नवभारत इस खबर की लोकेशन की पुष्टि नहीं करत है।)
Bihar darbhanga airport viral video uncle pee on runway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














