कचरा गाड़ी से मृत गाय का शव घसीटने का वीडियो वायरल, लोगों में फूटा गुस्सा; प्रशासन पर उठे सवाल
Dead Cow Video : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मृत गाय के शव को नगर पंचायत की कचरा गाड़ी से रस्सी बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cow Dragging Video : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में एक मृत गाय के शव को नगर पंचायत की कचरा उठाने वाली गाड़ी से रस्सी बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है।
यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे अमानवीय बताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ गौ-रक्षा संगठनों ने भी इस तरीके पर नाराजगी जताई है। हालांकि, ग्राम पंचायत का कहना है कि उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मजबूरी में कचरा गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ा।
A dead cow was tied with a rope to a Gram Panchayat garbage vehicle and dragged for nearly 1 kilometre on the road in Jhallar village, Bhainsdehi Assembly constituency, instead of being transported with dignity for its last rites. The horrifying act came to light after local gau… pic.twitter.com/ixliM63osX — yash saghal (@YSaghal) June 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन के सामने पहुंचा शख्स, जोरदार टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा; वायरल VIDEO देख दहल गए लोग
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
बालाघाट में बड़ा हंगामा: शराबबंदी आंदोलन के बीच पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, वायरल हो रहा वीडियो
रीवा कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में युवती ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
कचरा गाड़ी से मृत गाय का शव घसीटा
जानकारी के अनुसार यह मामला बैतूल जिले की झल्लार ग्राम पंचायत का है। परतवाड़ा रोड पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक आवारा गाय की मौत हो गई थी। गाय का कोई मालिक सामने नहीं आने के कारण उसका शव करीब दो दिन तक सड़क किनारे पड़ा रहा। इसके बाद पंचायत ने शव हटाने की व्यवस्था की।
बताया गया कि ट्रैक्टर उपलब्ध नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने गाय के शव को रस्सी से बांधकर कचरा गाड़ी के जरिए निस्तारण स्थल तक पहुंचाया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : चलती ट्रेन के सामने पहुंचा शख्स, जोरदार टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा; वायरल VIDEO देख दहल गए लोग
वीडियो देख लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी मृत पशु के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए, चाहे वह आवारा ही क्यों न हो। कुछ लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यदि संसाधनों की कमी थी, तब भी शव को ले जाने के लिए कोई दूसरा और अधिक सम्मानजनक तरीका अपनाया जा सकता था। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और पूरे मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
