PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
Thieves Wearing PM Modi Mask: राजस्थान के भीलवाड़ा में चोरों ने पहचान छिपाने के लिए पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर एक मोबाइल दुकान से 40 से अधिक महंगे स्मार्टफोन चुरा लिए, जिसका वीडियो वायरल है।
- Written By: अक्षय साहू
पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर चोरों ने की चोरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Thieves Wear PM Modi Mask Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है। यहां बिती रात कुछ चोरों ने एक मोबाइल शॉप से 4 से 5 लाख रुपए की कीमत के करीब 35 से 40 से अधिक स्मार्टफोन चुरा लिए। लेकिन घटना की सबसे हैरान करने वाली खबर यह है कि चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा (मास्क) पहन रखा था।
सोशल मीडिया पर चोरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लोग चोरों की हरकत पर अगल-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दुकान के मालिक लक्ष्मण सेन को इस चोरी का पता मंगलवार सुबह चला, जब उसने दुकान खोला। दुकान के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
40 से अधिक स्मार्टफोन चोरी
लक्ष्मण सेन ने बताया कि, आज सुबह जब मैंने दुकान खोला तो देखा कि छत की सीढ़ियों के गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर इसी रास्ते से अंदर आए और विभिन्न कंपनियों के 40 से अधिक मंहगे स्मार्टफोन चुरा कर फरार हो गए। चोरी की यह हरकत दुकान से सामने लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
चीन और पश्चिम को छोड़ भारत के ‘DPI’ मॉडल का दीवाना हुआ इंडोनेशिया, क्या मोदी की जकार्ता यात्रा रचेगी इतिहास?
रामलला के दर्शन पर सियासत! कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट पर भड़कीं मीता गौतमपुरा, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
साउथ अफ्रीका में लाठी लेकर विदेशियों को ढूंढ रही भीड़, 25 हजार ने छोड़ा देश, क्या है 30 जून का ‘डेथ वारंट’?
बालाघाट में बड़ा हंगामा: शराबबंदी आंदोलन के बीच पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, वायरल हो रहा वीडियो
राजस्थान के भीलवाड़ा में चोर, नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आए और दुकान से 40 मोबाइल चुराकर ले गए !! pic.twitter.com/jZWfdEjWcW — Sachin Gupta (@Sachingupta) June 30, 2026
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही करेड़ा थाना पुलिस अधिकारी पूरणमल मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरु किया, तो उसमें एक चोर पीएम मोदी का मास्क लगाकर दुकान का ताला तोड़ते नजर आया।
जांच में सामने आया कि चोरों के इस गैंग ने इसी रात कस्बे के एक अन्य मोबाइल शॉप का भी शटर तोड़ने की कोशिश की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में भी वही चोर शख्स मुंह पर हूबहू पीएम का मास्क लगाकर दुकान का ताला तोड़ने की नाकाम कोशिश करता हुआ कैद हो गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में सनसनी! कार में मृत मिले डॉक्टर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश
कस्बे में एक ही रात में दो चोरी की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। यह घटना कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुई, चोरों के आतंक से मुख्य चौराहे पर भी मौजूद दुकानें सुरक्षित नहीं है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस से गस्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस फिलहाल मामले की तेजी से जांच कर रही है।
