Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बालाघाट में बड़ा हंगामा: शराबबंदी आंदोलन के बीच पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांधा, वायरल हो रहा वीडियो

Wife Ties Husband Pole Video: बालाघाट के बुढ़ी इलाके में शराब दुकान हटाने के आंदोलन के दौरान एक महिला ने अपने शराबी पति को खंभे से बांध दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

  • Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 30, 2026 | 11:28 AM

शराबी पति को खंभे से बांधा (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Balaghat Liquor Shop Protest : बालाघाट जिले के बुढ़ी इलाके में चल रहे शराब दुकान हटाने के आंदोलन के दौरान उस समय अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक महिला ने अपने ही शराबी पति को सार्वजनिक रूप से खंभे से बांध दिया। यह घटना न सिर्फ आंदोलन में चर्चा का विषय बन गई, बल्कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया है।

बुढ़ी क्षेत्र में महिलाओं का समूह पिछले लगभग 80 दिनों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से संचालित शराब दुकान के कारण परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं, घरेलू हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोगों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है।

शराबी पति को खंभे से बांधने की घटना

इसी आंदोलन के दौरान एक नया विवाद सामने आया, जब एक महिला ने अपने पति संजू चौधरी को, जो कथित रूप से शराब के नशे में था, खंभे से बांध दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति लगातार शराब के नशे में रहता है और आंदोलन के दौरान भी उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे माहौल बिगड़ गया।

सम्बंधित ख़बरें

मध्यप्रदेश में 9 साल बाद प्रमोशन की राह तेज, विभागों को 2029 तक की सीनियरिटी लिस्ट तैयार करने के निर्देश

उज्जैन में ऑटो चालक को नियम तोड़ना पड़ा भारी: ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया ऑटो, न्यायालय में पेश किया चालान

रीवा कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में युवती ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

राम मंदिर ट्रस्ट को कांग्रेस का पत्र, दान मामले के आरोपियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग

मुंह पर टेप लगाने का भी आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर कुछ महिलाओं ने कथित तौर पर संजू चौधरी के मुंह पर टेप भी चिपका दी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बालाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने समझाइश देकर संजू चौधरी को खंभे से मुक्त कराया और मामले को शांत कराया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। आंदोलनरत महिलाओं का कहना है कि जब तक शराब दुकान को बंद नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Balaghat liquor shop protest wife ties drunk husband pole viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 11:28 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.