₹70 हजार की कार बनी ‘आग उगलने वाली मशीन’, वीडियो वायरल होते ही बेंगलुरु पुलिस ने ठोका ₹1.11 लाख का भारी चालान
Bengaluru Modified Car : बेंगलुरु से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक कार के साइलेंसर से आग निकलती नजर आई। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने ₹1,11,500 का भारी जुर्माना लगाया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bengaluru Traffic Police : शौक अगर हद से बाहर निकल जाए और कानून तोड़ने लगे, तो उसकी कीमत चुकानी ही पड़ती है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां केरल के एक स्टूडेंट ने अपनी पुरानी कार को अनोखे लेकिन खतरनाक तरीके से मॉडिफाई कर दिया।
युवक ने सिर्फ ₹70,000 में पुरानी कार खरीदी थी और उसे ‘आग उगलने वाली मशीन’ बना दिया। कार के साइलेंसर में इस तरह बदलाव किया गया था कि रेस देने पर तेज आवाज के साथ आग की लपटें निकलने लगती थीं। यह कार देखने में भले ही कुछ लोगों को ‘कूल’ लगी हो, लेकिन सड़क पर चलने वालों के लिए यह गंभीर खतरा बन गई थी।
Fire from the exhaust? Expect the cost. Public roads aren’t stunt posts. ಸಾರ್ವಜನಿಕ ರಸ್ತೆಗಳು ಸ್ಟಂಟ್ ಮಾಡುವ ಜಾಗವಲ್ಲ. ನಿಮ್ಮ ವಾಹನದ ಎಕ್ಸಾಸ್ಟ್ (Exhaust) ಮಾರ್ಪಡಿಸಿ ಕಿಡಿ ಅಥವಾ ಬೆಂಕಿ ಹೊರಬರುವಂತೆ ಮಾಡುವುದು ಕಾನೂನುಬಾಹಿರ. ನಿಮ್ಮ ಸಾಹಸಕ್ಕೆ ತಕ್ಕ ಬೆಲೆ ತೆರಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ ಎಂಬುದು ನೆನಪಿರಲಿ.#NoStunts… pic.twitter.com/c6cJOShJaW — ಬೆಂಗಳೂರು ಸಂಚಾರ ಪೊಲೀಸ್ BengaluruTrafficPolice (@blrcitytraffic) January 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
कार के साइलेंसर से निकली आग, पुलिस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि छात्र इस मॉडिफाइड कार को लेकर एक पार्टी में गया था, जहां किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया और देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया। वायरल वीडियो पर लोगों ने हैरानी जताई, लेकिन इसी के साथ पुलिस की नजर भी इस पर पड़ गई।
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू की और नॉर्थ-ईस्ट बेंगलुरु के येलहंका इलाके से कार को ट्रेस कर लिया। जांच में सामने आया कि कार में किए गए बदलाव मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन हैं और इससे आम लोगों की जान को खतरा हो सकता था।
ये खबर भी पढ़ें : मेरठ में सड़क पर सांड का कहर, हाई स्पीड में किया हमला; शख्स ने सूझबूझ से ऐसे बचाई जान
पुलिस ने 1,11,500 का भारी जुर्माना लगाया
जांच पूरी होने के बाद Yelahanka RTO ने सख्त कदम उठाते हुए छात्र पर कुल ₹1,11,500 का भारी जुर्माना लगाया। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से वीडियो शेयर कर चेतावनी भी दी। पुलिस ने साफ लिखा- “साइलेंसर से आग? कीमत चुकाने को तैयार रहें। पब्लिक रोड स्टंट के लिए नहीं हैं।”
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस कार से न केवल आग निकल रही थी, बल्कि तेज आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण भी हो रहा था। सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने पुलिस की तारीफ की, तो कुछ ने जुर्माने की रकम को ज्यादा बताया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई उन सभी के लिए सबक है जो सड़कों को स्टंट और रेसिंग ट्रैक समझते हैं।
