बीच सड़क पर शख्स ने किया पत्नी पर हमला, युवकों ने महिला को बचाते हुए शख्स की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल
Woman Assault Viral Video : बेंगलुरु में बीच सड़क एक महिला पर हमला करते शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद युवकों ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को बचाया, लोगों ने की जमकर तारीफ।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Public Helps Woman : सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स बीच सड़क अपनी पत्नी पर हमला करता नजर आता है। शुरुआत में आसपास मौजूद लोग कुछ सेकेंड तक मामला समझने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। मौके पर मौजूद कुछ युवक बिना देर किए महिला की मदद के लिए आगे आए और आरोपी को रोक लिया। अब सोशल मीडिया पर इन युवकों की जमकर तारीफ हो रही है।
Proud of you Bengaluru and these Youngsters who refused to let a lunatic b¢head his wife; instead of watching and making videos, they decide to act: pic.twitter.com/yMyg64brsB — Mihir Jha (@MihirkJha) May 7, 2026
शख्स ने पत्नी पर किया हमला, लोगों ने बचाई जान
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्कूटी पर आता है और सड़क पर चल रही महिला के पास रुक जाता है। इसके बाद वह महिला को पकड़कर मारपीट करने लगता है। दावा किया जा रहा है कि वह महिला को गंभीर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
भेस बदलकर सड़क पर उतरी महिला IPS, स्टूडेंट, नशेड़ी और प्राइवेट एम्पलॉयी…40 पुरुषों ने किया डर्टी अप्रोच
मिठाई नहीं खा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने स्टेज पर जड़ दिया थप्पड़, शादी का वीडियो वायरल
बनारस घाट पर विदेशी युवक ने उठाया कूड़ा, वीडियो देख लोग बोले- यह हर भारतीय के लिए सीख
लोको पायलट ने इंजन पर बने तिरंगे को किया साफ, वायरल वीडियो देख लोग बोले- यही है असली देशभक्ति
तभी पास में खड़ा एक युवक आगे आता है और पहले स्थिति समझने की कोशिश करता है, फिर आरोपी को रोकने लगता है। इसके बाद सड़क पर मौजूद अन्य लोग भी उसकी मदद के लिए जुट जाते हैं। वीडियो में ब्लैक शर्ट पहने युवक सबसे पहले हस्तक्षेप करता नजर आता है, जबकि एक दूसरी महिला पीड़िता को वहां से सुरक्षित किनारे ले जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : मिठाई नहीं खा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने स्टेज पर जड़ दिया थप्पड़, शादी का वीडियो वायरल
लोगों ने कहा कि समाज को ऐसे साहसी लोगों की जरूरत
वीडियो वायरल होने के बाद X पर लोगों ने मदद करने वालों की खूब सराहना की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि आज के समय में बहुत कम लोग तमाशा देखने के बजाय मदद के लिए आगे आते हैं। कुछ ने ब्लैक शर्ट वाले युवक को सलाम किया, जबकि कई लोगों ने कहा कि समाज को ऐसे साहसी लोगों की जरूरत है।
हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि पूरे मामले का संदर्भ जाने बिना निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा। फिर भी अधिकांश लोगों का मानना है कि सड़क पर हिंसा किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती।
