35 हजार का स्मार्टफोन किया ऑर्डर, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश; अंदर मिला सिर्फ साबुन का टुकड़ा

Online Shopping Fraud : ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला आया है। एक ग्राहक ने 35,000 रुपये का स्मार्टफोन ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी बॉक्स खोलने पर उसे फोन की जगह साबुन का टुकड़ा निकला।
A customer who ordered a Rs 35,000 smartphone was shocked to find a bar of soap inside the delivery box instead of the device.
वायरल हो रही तस्वीरें (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Online Order Scam : ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ती लोकप्रियता के बीच एक बार फिर डिलीवरी से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, एक ग्राहक ने करीब 35,000 रुपये का स्मार्टफोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था।

वह कई दिनों से अपने नए फोन का इंतजार कर रहा था, लेकिन जब डिलीवरी पैकेज उसके घर पहुंचा और उसने बॉक्स खोला तो उसके होश उड़ गए। बॉक्स के अंदर स्मार्टफोन की जगह सिर्फ एक साबुन का टुकड़ा रखा हुआ था। यह घटना सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी।

बॉक्स में फोन की जगह साबुन मिला

वायरल फोटो को एक्स पर @CuteAishwariya नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक ग्राहक ने तुरंत इस मामले की शिकायत दर्ज कराई और यह जानने की कोशिश की कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही या धोखाधड़ी कैसे हुई। फोन की जगह साबुन मिलने से ग्राहक की खुशी कुछ ही सेकंड में निराशा में बदल गई।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे ऑनलाइन शॉपिंग का डरावना अनुभव बताया। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर सप्लाई चेन या डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान होने वाली हेराफेरी का नतीजा होती हैं, जिससे ग्राहक को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लोगों ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर सवाल उठाए

मामले पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि महंगे सामान की डिलीवरी लेते समय हमेशा पैकेज की जांच करनी चाहिए। दूसरे यूजर ने दावा किया कि उसके साथ भी पहले इसी तरह की धोखाधड़ी हो चुकी है और इसमें अक्सर बिचौलियों की भूमिका होती है।

वहीं कई लोगों ने सलाह दी कि महंगे प्रोडक्ट खरीदते समय अनबॉक्सिंग का वीडियो जरूर रिकॉर्ड करना चाहिए, ताकि किसी विवाद की स्थिति में सबूत मौजूद रहे। कुछ यूजर्स ने उम्मीद जताई कि ग्राहक को जल्द ही उसका स्मार्टफोन या पूरा रिफंड मिल जाएगा। यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग में सतर्क रहने और डिलीवरी के समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com