Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल

Donald Trump Buffalo : बांग्लादेश में एक भैंसा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। उसके सुनहरे और आगे झुके बालों की वजह से लोग उसकी तुलना डोनाल्ड ट्रंप से कर रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 25, 2026 | 11:46 AM

ट्रंप नाम के भैंसे की वायरल तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Buffalo Sacrifice on Eid : बांग्लादेश में एक भैंसा इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इसकी वजह उसका आकार या वजन नहीं, बल्कि उसकी अलग दिखने वाली हेयरस्टाइल है। भैंसे के सिर पर मौजूद सुनहरे और आगे की तरफ झुके हुए बाल लोगों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की याद दिला रहे हैं।

इसी वजह से इसका नाम भी ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रखा गया। यह भैंसा ढाका के पास नारायणगंज इलाके में एक किसान जिया उद्दीन मृधा के फार्म पर रहता था। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचने लगे।

Poor thing! Bangladeshi buffalo upset by comparisons to Donald Trump😐 RT: A Bangladeshi buffalo that resembles Trump has lost its appetite after people flocked to see him. pic.twitter.com/6BnayVaJrY — Iran in Russia (@IranembinRussia) May 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO

जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार

PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत

I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन

ईरान दूतावास ने भी वीडियो शेयर कर कसा तंज

ईरान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बांग्लादेश के उस वायरल अल्बिनो भैंसे को लेकर तंज कसा है. ईरान इन रशिया अकाउंट ने पोस्ट में लिखा कि बेचारा! डोनाल्ड ट्रंप से तुलना होने के बाद बांग्लादेशी भैंसा परेशान हो गया.

भैंसे के मालिक ने बताया कि शुरुआत में उनके भाई ने मजाक-मजाक में इसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रखा था। बाद में फार्म पर आए कुछ लोगों ने भी कहा कि इसकी हेयरस्टाइल काफी हद तक ट्रंप जैसी दिखाई देती है।

कई लोग सिर्फ इस भैंसे को देखने के लिए लंबा सफर तय करके फार्म तक पहुंचने लगे। करीब 1500 पाउंड वजन वाले इस भैंसे ने देखते ही देखते इंटरनेट पर अपनी अलग पहचान बना ली। सोशल मीडिया पर लोग इसके फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बकरियों से भरा ट्रक पलटा, मदद की जगह बकरियां उठाकर ले जाने लगे लोग; वीडियो पर भड़के यूजर्स

ईद पर होगी ट्रंप नाम के इस भैंसे की कुर्बानी

हालांकि इंटरनेट पर मशहूर होने के बावजूद अब इस भैंसे की कहानी एक भावुक मोड़ पर पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार साल का यह भैंसा ईद-उल-अजहा के मौके पर कुर्बानी के लिए तैयार किया गया है और इसे पहले ही खरीदा जा चुका है।

बताया जा रहा है कि इसकी कीमत लाखों टका में तय हुई है। फार्म के मालिक ने कहा कि पिछले एक साल से वह खुद उसकी देखभाल कर रहे थे, इसलिए उनसे उसका खास लगाव हो गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें भैंसे की याद जरूर आएगी, लेकिन ईद-उल-अजहा की परंपरा और भावना भी उनके लिए महत्वपूर्ण है।

Bangladesh donald trump lookalike buffalo goes viral before eid sacrifice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 11:46 AM

Topics:  

  • Buffalo Viral Video
  • Donald Trump
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.