PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात...रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली में आयोजित दूतावास कार्यक्रम में वीडियो कॉल के जरिए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है।
Donald Trump PM Modi
डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Donald Trump PM Modi: अमेरिका के विदेश मंत्री  मार्को रुबियो इन दिनों चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। रुबियो के भारत दौरे के दूसरे दिन राजधानी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अपने भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वीडियो कॉल किया।

सर्जियो गोर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि भारत उनपर भरोसा कर सकता है।

अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है भारत: ट्रंप

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि 'अपनी स्पीच देने से पहले मुझे अभी एक स्पेशल गेस्ट का कॉल आया जो लाइन पर हैं। क्या आप हमें सुन सकते हैं, मिस्टर प्रेसिडेंट?' इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं, मुझे पता है कि आप वहां हैं और मुझे उम्मीद है कि आप एक अच्छी स्पीच देंगे। आपको हमारे देश का रिप्रेजेंटेटिव होना चाहिए, सर्जियो, लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। मोदी बहुत अच्छे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं और मैं बस सबको बहुत-बहुत गुड इवनिंग कहना चाहता हूं। हम भारत के इतने करीब कभी नहीं रहे हैं और भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है। वे यहीं कॉल करते हैं। हम अच्छा कर रहे हैं। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास एक रिकॉर्ड इकोनॉमी है, एक रिकॉर्ड स्टॉक मार्केट है और भारत जो कुछ भी चाहता है, वह उन्हें मिलता है।

पीएम मोदी से दोस्ती सम्मान की बात

अमेरिकी राजदूत ने मार्को रुबियो का जिक्र किया, जिस पर ट्रंप ने कहा, मार्को सबसे महान हैं। उन्हें अमेरिकी इतिहास में सबसे महान विदेश सचिव के तौर पर जाना जाएगा और यह अच्छी बात है। आपके पास कुछ बड़े लोग हैं। जब आपके पास मार्को, सर्जियो होते हैं तो आपको बड़ी चीजें मिलती हैं। यह बड़ी बात है। यह अच्छा समय है।

उन्होंने कहा, मुझे पता है कि आप हमें अच्छे से रिप्रजेंट करेंगे और सभी लोग अपनी शाम का आनंद लें और प्रधानमंत्री मोदी से बात करना और उन्हें हैलो कहना और उन्हें यह बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं, मेरे लिए सम्मान की बात है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com