वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Australian Traveller India Viral Video : भारत को लेकर अक्सर विदेशों में अलग-अलग तरह की धारणाएं सुनने को मिलती हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की 25 वर्षीय ट्रैवलर बेक मैककॉल (Bec McColl) का अनुभव इन धारणाओं से बिल्कुल अलग रहा।
भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं कन्फ्यूज हूं, क्या यही वो इंडिया है जहां आने से लोगों ने मुझे मना किया था?” उन्होंने बताया कि यात्रा से पहले उन्हें कई चेतावनियां, अफवाहें और डर से जुड़ी कहानियां सुनाई गई थीं, लेकिन भारत में उन्हें बार-बार गर्मजोशी, अपनापन और उदारता देखने को मिली।
वायरल वीडियो में बेक को उदयपुर, पुष्कर, गुजरात के कई इलाकों और मुंबई के धारावी में घूमते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में स्थानीय लोग उन्हें चाय ऑफर करते नजर आते हैं, वहीं कई अनजान लोग रास्ता दिखाते और मदद करते दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा इंसान को सिखाती है कि सबसे तेज आवाज अक्सर उन्हीं लोगों की होती है, जिन्होंने खुद उस जगह का अनुभव नहीं किया होता। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि डर नहीं बल्कि जागरूकता के साथ यात्रा करें और अपनी राय खुद के अनुभवों से बनाएं।
ये खबर भी पढ़ें : बाराबंकी में जर्मनी से आई बारात, हिंदू रीति-रिवाज से हुई अनोखी शादी; वीडियो वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने “अतिथि देवो भव” की भावना को सही तरीके से दिखाने के लिए उनकी सराहना की। लोगों ने कहा कि दुनिया को भारत का सकारात्मक और मानवीय चेहरा भी देखना चाहिए।
हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि हर यात्री का अनुभव अलग हो सकता है और यात्रा के दौरान सतर्क रहना जरूरी है। कुल मिलाकर, इस वीडियो ने भारत की मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक विविधता को लेकर एक नई चर्चा शुरू कर दी है।