एकतारा पर बॉलीवुड धुन बजाकर शख्स ने जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल

Chacha Play Ektara : एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एकतारा पर बॉलीवुड गानों की मधुर धुन बजाता नजर आ रहा है। उसकी सादगी और कला ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
A man playing Bollywood tunes on an ektara has gone viral and won hearts online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Street Musician Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जमीन पर बैठा हुआ नजर आता है और उसके हाथ में एकतारा है। जैसे ही वह एकतारा बजाना शुरू करता है, माहौल बदल जाता है।

उसकी उंगलियों से निकलने वाली धुन इतनी मधुर है कि सुनने वाला कुछ देर के लिए सब कुछ भूल जाता है। वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यही असली टैलेंट है, जो बिना किसी बड़े मंच या साज-सज्जा के भी दिल जीत लेता है।

दादा ने एकतारा पर उंगलियों से निकली बहतरीन धुन

वायरल वीडियो में शख्स पहले फिल्म “सागर” के मशहूर गाने “सागर जैसी आंखों वाली” की धुन बजाता है। इसके बाद वह फिल्म “कुछ-कुछ होता है” के टाइटल ट्रैक की धुन छेड़ देता है। दोनों ही धुनें इतनी सटीक और दिल को छू लेने वाली हैं कि लोग बार-बार वीडियो देखने को मजबूर हो रहे हैं।

खास बात यह है कि वीडियो पिछले साल दिसंबर में पोस्ट किया गया था, लेकिन अब दोबारा वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर sleepyyy_pandaaaaaaaaaaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।

लोगों ने कमेंट कर दादा की जमकर तारीफ की

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “खूब सुंदर दादा।” दूसरे ने कहा, “अप्रतिम कला।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अंकल का कॉन्सर्ट करवाओ।”

इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची कला किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। अगर हुनर सच्चा हो तो वह खुद-ब-खुद लोगों के दिलों तक पहुंच जाता है और सोशल मीडिया उसे दुनिया के सामने ला देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com