इंटरनेशनल विमेंस डे पर ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन का खास वीडियो वायरल, महिला डिप्लोमैट्स को दी श्रद्धांजलि
Australian High Commission Video : इंटरनेशनल विमेंस डे 2026 के मौके पर ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन इन इंडिया ने महिला डिप्लोमैट्स को समर्पित एक खास वीडियो शेयर किया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Australian High Commission Womens Day : इंटरनेशनल विमेंस डे 2026 के अवसर पर भारत में ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन ने एक खास वीडियो शेयर कर महिला डिप्लोमैट्स के योगदान को सम्मान दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ऑस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पोस्ट किया।
इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन में काम करने वाली महिला अधिकारियों को दिखाया गया है, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
Proud to work alongside the impressive #women of the Australian High Commission who are working to advance the Australia–India partnership. ♀️ This #InternationalWomensDay, meet the trailblazers of @AusHCIndia – the changemakers and proud representatives of modern Australia. pic.twitter.com/ohx2vQLjlV — Philip Green OAM (@AusHCIndia) March 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद हवा में उछला युवक, लेकिन किस्मत से की सुरक्षित लैंडिंग; वीडियो वायरल
165 किलो बेंच प्रेस बना जानलेवा, महिला की सूझबूझ से बची शख्स की जान
दिल्ली मेट्रो में युवक ने किया पागलों की तरह डांस, यात्रियों के रिएक्शन ने छेड़ी बहस
ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन की महिला अधिकारियों का धुरंधर अवतार
वीडियो में प्रत्येक महिला डिप्लोमैट को उनके नाम और पद के साथ पेश किया गया है। इसके जरिए दर्शकों को यह समझने का मौका मिलता है कि कूटनीति के क्षेत्र में महिलाएं किस तरह अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
यह वीडियो पारंपरिक राजनयिक संदेश से अलग एक आधुनिक और सिनेमैटिक अंदाज में तैयार किया गया है, जिसमें तेज रफ्तार एडिटिंग और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियां देखने को मिलती हैं।
खास बात यह है कि वीडियो में इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म “धुरंधर” के साउंडट्रैक से लिया गया है, जिससे वीडियो को और दमदार प्रभाव मिलता है।
ये खबर भी पढ़ें : पुष्कर की होली में विदेशी युवतियों का धमाकेदार डांस वायरल, ‘टिंकू जिया’ गाने पर लगाए ठुमके
इंटरनेशनल विमेंस डे मनाने का एक क्रिएटिव तरीका
वायरल वीडियो शेयर करते हुए फिलिप ग्रीन ने लिखा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन की इन प्रतिभाशाली महिला सहयोगियों के साथ काम करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई यूजर्स ने इसे इंटरनेशनल विमेंस डे मनाने का एक क्रिएटिव और प्रेरणादायक तरीका बताया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो दिखाता है कि आधुनिक कूटनीति में महिलाओं की भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण हो चुकी है।
