Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो

Fuel Price Hike : पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एक Audi मालिक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें में कम आय वालों के लिए सस्ता और अमीरों के लिए महंगा फ्यूल देना का सुझाव दे रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 29, 2026 | 07:57 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Audi Owner Viral Video : पेट्रोल की कीमतों में हाल ही में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कारोबारी विनीत बंसल ईंधन की बढ़ती कीमतों का एक अलग समाधान सुझाते नजर आ रहे हैं।

उनका कहना है कि पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ता है, जिनकी रोजी-रोटी सीधे तौर पर वाहनों पर निर्भर करती है। इनमें ऑटो रिक्शा चालक, बाइक से काम पर जाने वाले लोग और कम आय वाले परिवार शामिल हैं। वीडियो में वह बताते हैं कि महंगी गाड़ियों के मालिकों की तुलना में इन वर्गों के लोगों पर ईंधन महंगा होने का असर कहीं अधिक पड़ता है।

अमीर के लिए महंगा और गरीब के लिए सस्ता हो ईंधन

वीडियो में विनीत बंसल खुद को एक लग्जरी कार मालिक बताते हुए कहते हैं कि उनके जैसे लोगों के लिए पेट्रोल की कीमतों में कुछ रुपये की बढ़ोतरी बड़ा आर्थिक संकट नहीं बनती। उनका मानना है कि सरकार को ईंधन की कीमतों के लिए आय और वाहन श्रेणी के आधार पर अलग व्यवस्था पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि दोपहिया वाहन चालकों और ऑटो रिक्शा चालकों को एक तय सीमा तक कम कीमत पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं, महंगी और लग्जरी कारों के मालिकों से अधिक ईंधन खपत पर ज्यादा कीमत वसूली जा सकती है। उनका तर्क है कि सभी वाहनों के लिए एक समान कीमत तय करना हर वर्ग की आर्थिक स्थिति को ध्यान में नहीं रखता।

ये खबर भी पढ़ें : भैंस का दूध बताकर बेच रहा था पैकेट वाला दूध? वायरल वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

लोगों ने अंकल की बात से सहमती जताई

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने विनीत की सोच की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी लग्जरी कार मालिक ने आम लोगों की परेशानी को खुलकर समझने की कोशिश की है। एक यूजर ने लिखा, “पहली बार किसी ऑडी वाले ने गरीबों की बात की है।”

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद गरीब और मध्यम वर्ग के हित में बोलना सराहनीय है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ऐसी व्यवस्था लागू करना व्यावहारिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन वीडियो ने ईंधन मूल्य निर्धारण को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।

Audi owner suggests cheaper petrol for bike riders and auto drivers after fuel price hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 07:57 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.