बॉयफ्रेंड ने दुकान में प्रेमिका की लात-घूंसों से कर दी पिटाई, फिर पैर पकड़कर मांगने लगा माफी, देखें VIDEO

Boyfreind Beats Girlfriend In Pune: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में शक के चलते एक युवक ने दुकान के अंदर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Boyfreind Beats Girlfriend Viral Video
प्रेमिका की लात-घूंसों से पिटाई करता युवक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Boyfreind Beats Girlfriend Viral Video: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महज शक की वजह से हुए विवाद के चलते, एक युवक ने दिन-दहाड़े एक कपड़ों की दुकान के अंदर अपनी प्रेमिका पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस अमानवीय पिटाई की खौफनाक घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लात-घूंसों से की पिटाई का वीडियो वायरल

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में बॉयफ्रेंड द्वारा गर्लफ्रेंड को पीटने का वायरल CCTV फुटेज में कैद दृश्य बेहद विचलित करने वाले हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कपड़ों की दुकान में जोर-जबरदस्ती से घुसता है और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह एक युवती पर झपट पड़ता है। वह उसे घसीटता है और उस पर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाता है। बार-बार जाेरदार थप्पड़ों से पीटता है।

हैरानी की बात है कि अपनी गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटने के बाद युवक का गुस्सा अचानक शांत हो गया। इसके तुरंत बाद, वह उसी दुकान के फर्श पर बैठ गया और अपनी गर्लफ्रेंड के पैर पकड़ लिए, उससे माफी मांगने लगा। इस घटना का वीडियो देखने के बाद, इंटरनेट यूजर्स उसके इस अजीबोगरीब बर्ताव से हैरान रह गए हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने के बाद पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने संबंधित युवती से संपर्क किया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। हालांकि, अब इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।

युवती ने पुलिस में शिकायत करने से मना किया

इतनी बेरहमी से मारपीट के बावजूद पीड़ित युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में कोई भी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया है। यह हमारा आपसी मामला है यह कहते युवती ने कोई भी कानूनी कार्रवाई से मना किया। हालांकि युवती द्वारा अपनाए गए इस नरम रुख ने पुलिस को एक कानूनी दुविधा में डाल दिया है, लेकिन पूरे शहर के नागरिक और महिला संगठन जोर-शोर से यह मांग कर रहे हैं कि ऐसी हिंसक प्रवृत्ति दिखाने वाले युवक को सबक सिखाया जाना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com