Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Anant Ambani Birthday Viral Video: अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर रोशनी से नहाया बांद्रा-वर्ली सी लिंक। समंदर के बीचों-बीच जगमगाया "हैप्पी बर्थडे" का संदेश, देखें वायरल वीडियो।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 10, 2026 | 07:04 AM

बांद्रा-सी लिंक (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bandra Worli Sea Link Lights Video: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज यानी 10 अप्रैल को जन्मदिन है। इस मौके पर मुंबई के सबसे फेमस जगहों में एक बांद्रा-वर्ली सी लिंक उनके लिए खास रोशनी के साथ सजाया गया। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन से पहले, सी लिंक को उनकी छवि और जन्मदिन के संदेश के साथ एक जगमगाती रोशनी से सजाया गया था।

इस जगमगाते सी लिंक पर अद्भुत रोशनी पर अनंत अंबानी के चेहरे की छवि के साथ-साथ “जन्मदिन की शुभकामनाएं अनंत अंबानी जी” संदेश लिखा देखा जा सकता है। इस प्रदर्शन ने शहर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इसके वीडियो ऑनलाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक की सजावट

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday: सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, नारायण राणे की राजनीति, जिसने महाराष्ट्र की सत्ता हिला दी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की जंग: 21 अप्रैल से महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

VIDEO | Mumbai: Bandra-Worli Sea Link illuminated ahead of Reliance Industries Limited Executive Director Anant Ambani’s birthday. Chairman & Managing Director of Reliance Industries Limited, Mukesh Ambani and Nita Ambani’s youngest son, Anant Ambani, will celebrate his 31st… pic.twitter.com/0AaK4FRWFz — Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026

सामाजिक संगठनों को दान देने की घोषणा

आपको जानकारी दें, कि लायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने अपने 31वें जन्मदिन से पहले गुजरात में विभिन्न धार्मिक ट्रस्ट, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों और सामाजिक संगठनों को दान देने की घोषणा की है। अंबानी गुजरात के द्वारका, सोमनाथ, अंबाजी एवं सालंगपुर जैसे धार्मिक स्थलों पर कई परोपकारी पहल के साथ अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनका जन्मदिन 10 अप्रैल को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Breaking News: मुंबई एयरपोर्ट के टर्निमल-1 पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राहत और बचाव कार्य जारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि द्वारका में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बहुमंजिला यात्री भवन बनाया जाएगा। इसके साथ द्वारका शारदापीठ में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुविधा के लिए एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, अंबाजी में बनने वाले यात्री भवन में 17 कमरों का एक तल बनाया जाएगा और मंदिर में एक वर्ष तक ‘भोजन प्रसाद सेवा’ चलाई जाएगी, जिससे करीब 26 लाख श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anant ambani 31st birthday bandra worli sea link light show video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 07:04 AM

Topics:  

  • Anant Ambani
  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.