Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Sharad Pawar Appointed Salil Deshmukh: राकां (शरद पवार) ने सलील देशमुख को नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष और नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त किया। जयंत पाटील ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 10, 2026 | 07:51 PM

सलील देशमुख नागपुर जिला ग्रामीण का नया अध्यक्ष बनें (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

NCP Sharad Pawar Appointed Salil Deshmukh: राकां शरदचंद्र पवार पार्टी ने विदर्भ में संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के युवा और आक्रामक नेता सलील देशमुख को नागपुर जिला ग्रामीण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से नागपुर जिले में पार्टी संगठन को एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक जयंत पाटील के हाथों सलील देशमुख को इस पद का आधिकारिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिम्मेदारी मिलने के बाद सलील देशमुख ने राकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रिया सुले, शशिकांत शिंदे और अनिल देशमुख सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

मिली समन्वयक पद की दोहरी जिम्मेदारी

सलील देशमुख के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्हें नागपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष के साथ-साथ नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समन्वयक का दायित्व भी दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Wardha News: दो बाघों के बीच पेड़ पर एक घंटे तक अटकी रही जिंदगी, चरवाहे ने ऐसे बचाई जान

विदर्भ साहित्य परिषद की अभंग लेखन प्रतियोगिता, श्रेष्ठ रचनाओं को मिलेगा ऑनलाइन संकलन में स्थान

पालघर और भिवंडी में शुरू होगा ट्रॉमा केयर अस्पताल, विधायक रविंद्र फाटक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

यवतमाल में सुरक्षित कृषि की पहल, कृषि विभाग ने शुरू किया छिड़काव जागरूकता अभियान

सलील देशमुख इससे पहले जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के विदर्भ प्रमुख के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और विभिन्न राजनीतिक अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नागपुर जिले की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक परिस्थितियों की उनकी गहरी समझ उन्हें नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में मदद करेगी। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नागपुर ग्रामीण में संगठन का जनाधार मजबूत होगा और आगामी चुनावों की तैयारियों को भी नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ेः- पालघर और भिवंडी में शुरू होगा ट्रॉमा केयर अस्पताल, विधायक रविंद्र फाटक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

इस नियुक्ति की खबर मिलते ही नागपुर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के मुश्किल समय में भी सलील देशमुख ने विकास कार्यों और संगठन को मजबूती से संभाला था। उनके इसी मजबूत जनसंपर्क और निष्ठा को देखते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

Ncp sharad pawar appointed salil deshmukh as nagpur rural district president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 07:51 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Political News
  • Mumbai News
  • Nagpur News
  • Nagpur Rural News
  • NCP (SP)
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.