आनंद महिंद्रा ने बताया मेघालय का ‘सबसे साफ गांव’ मॉलिन्नोंग को अपना मंडे मोटिवेशन बताया
Cleanest Village of Asia Viral Video : उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मेघालय के मॉलिन्नोंग गांव का वीडियो शेयर कर इसे अपना #MondayMotivation बताया। उन्होंने गांव की स्वच्छता संस्कृति की जमकर तारीफ की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पोस्ट)
Meghalaya Cleanest Village Video : उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपने प्रेरणादायक पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। सोमवार को उन्होंने #MondayMotivation के तहत मेघालय के मॉलिन्नोंग गांव का एक वीडियो साझा किया।
मेघालय के इस्ट घसी जिले में स्थित इस गांव को ‘एशिया का सबसे साफ गांव’ कहा जाता है। महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा कि “एक बच्चे को पालने के लिए पूरे गांव की जरूरत होती है,” और यही सोच मॉलिन्नोंग की रोजमर्रा की जिंदगी में दिखती है।
“ It takes a village to raise a child” That’s a proverb reminding us that responsibility is never individual; it belongs to the community. In Mawlynnong, Meghalaya, that idea shapes daily life. For the inhabitants of the village, cleanliness isn’t a campaign. It’s culture;… pic.twitter.com/Mvurw3CjWl — anand mahindra (@anandmahindra) March 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
एशिया का सबसे साफ गांव का वीडियो
उन्होंने कहा कि यहां स्वच्छता कोई अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कृति है। गांव में हर व्यक्ति साफ-सफाई की जिम्मेदारी खुद निभाता है। जगह-जगह बांस के डस्टबिन रखे गए हैं और प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह रोक है।
कचरे से खाद बनाई जाती है, जिसका इस्तेमाल खेती में किया जाता है। महिंद्रा ने लिखा कि अगर भारत को अपनी छवि बदलनी है, तो यह केवल नारों से नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी से संभव होगा।
ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में सड़क हादसे के बाद सेना के मेजर की पिटाई, महिला ने चप्पल से पीटा; वीडियो वायरल
वीडियो देख लोगों ने की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस पोस्ट की जमकर सराहना की। कई लोगों ने लिखा कि मॉलिन्नोंग इस बात का उदाहरण है कि जब हर घर स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानता है, तो पूरा गांव साफ रहता है। कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह गांव वास्तव में बेहद साफ-सुथरा और प्रेरणादायक है।
