इंदौर में सड़क हादसे के बाद सेना के मेजर की पिटाई, महिला ने चप्पल से पीटा; वीडियो वायरल

Indore Army Major Assault : इंदौर के महू क्षेत्र में एक सेना मेजर की कार से कई वाहनों को टक्कर लगने के बाद गुस्साई महिला ने बीच सड़क पर उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
Army major beaten by woman after road accident in Mhow; police initiate action.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Army Major Assault Viral Video Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू ग्रामीण क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेना के एक मेजर की कार अनियंत्रित होकर 4 से 5 वाहनों से टकरा गई।

इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

सड़क हादसे के बाद आर्मी के मेजर की पीटा

हादसे से गुस्साई घायल बच्चे की मां ने बीच सड़क पर मेजर की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने भी मेजर के साथ हाथापाई की।

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के कारण महू-इंदौर रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा और यातायात बाधित रहा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस स्टेशन इंदौर की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे कानून हाथ में लेने की घटना बता रहे हैं, तो कुछ हादसे में घायल हुए लोगों के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com