- Hindi News »
- Viral »
- Agra Taj Mahal Wearing Handcuffs Prisoner Arrived Tourists Surprised
हथकड़ी पहने कैदी की ताजमहल देखने की हसरत पूरी करती दिखी पुलिस,VVIP ट्रीटमेंट से लोग दंग, वीडियो वायरल
ताजमहल पर नजर आया एक नजारा चर्चा का विषय बन चुकाहै। यहां ताजमहल जैसी खास इमारत पर पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे एक कैदी को लेकर पहुंचे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल खुब वायरल हो रहा है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
आगरा : जहां ताजमहल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत में से एक मानी जाती है । वहीं हर कोई जीवन में एक बार ताजमहल का दीदार करने की हसरत जरुर रखता है। इसी के चलते रोजाना बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक UP ताजमहल के दीदार कोपहुंचते है। लेकिन यह अजीब तब हुआ जब आगरा में एक कैदी हाथ में हथकड़ी लगे हुए ताज का दीदार करते देखा गया। हालांकि कैदी के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
क्या है मामला
मामला बीते मंगलवार दोपहर तीन बजे का है। एक सफेद रंग की हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक गाड़ी ताजमहल गेट के अमर विलास बैरियर पहुंची। तब एक जीप में से चार पुलिसकर्मी और हथकड़ी लगा एक कैदी उतरा। इस पर बैरियर पर ताज सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने हिमाचल पुलिस से कहा कि वे हथियार के साथ आगे नहीं जा सकते हैं और ना ही उनकी गाड़ी आगे जा सकती है।
इस घटना के बाद एक पुलिसकर्मी अपना हथियार लेकर वहीं स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ बैठ गया। वहीं हिमाचल पुलिस के 3 पुलिसकर्मी अपने साथ कैदी को लेकर ताजमहल की ओर चले गए। उन्होंने ताजमहल देखने के लिए टिकट भी खरीद लिया।
सम्बंधित ख़बरें
10 मई का इतिहास: आज के दिन बदला था भारत का इतिहास, पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर 10 मई को पहुंचा था आगरा
CM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
आगरा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर बोलेरो के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
अभी थमा नहीं था UPSI का ‘पंडित विवाद’, अबकी शिक्षा विभाग ने दोहराई फिर वही गलती, संस्कृत का पेपर विवादों में
यहां जैसे ही हिमाचल पुलिस के पुलिसकर्मी और कैदी पूर्वी गेट पर एंट्री के लिए पहुंचे तो ASI और CISF के कर्मचारियों ने हथकड़ी के साथ कैदी को अंदर ले जाने से ही मना कर दिया। जिससे हिमाचल पुलिस अपने साथ कैदी को लेकर बैरंग ही वापस लौट गए।
कैदी का वीडियो वायरल
इस बाबत सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल ले जाता दिख रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैदी के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने न हथकड़ी को पकड़ा हुआ और न ही किसी तरह की कोई बंदिश ही वहां नजर आ रहा थी। ऐसा लग रहा था कि कैदी मानों घुमने निकला है।
Ofcourse it’s not @himachalpolice only @Haryanapolice can pull this feat. @Uppolice @agrapolice confirms two Haryana cops came with a handcuffed undertrial to visit #Tajmahal . They are writing to @DGPHaryana seeking departmental action against these cops. #haryananews… https://t.co/cALZhV1XFG pic.twitter.com/5o2fbSytkZ — Sumedha Sharma (@sumedhasharma86) July 24, 2024
वीडियो पुराना !
यह वीडियो सामने आने के बाद अब आगरा पुलिस ने बताया कि कैदी के साथ हिमाचल प्रदेश का एक अधिकारी भी था। इस बाबत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कहा कि कैदी को हथकड़ी लगे होने के कारण ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकी ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने कहा कि इंटरनेट पर वायरल हुआ यह वीडियो पुराना है। उन्होंने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कैदी के साथ दिख रहा व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का पुलिसकर्मी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और इस संबंध में जांच जारी है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिया जवाब
इधर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी साफ कहा है कि, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वाइरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी आगरा के ताजमहल परिसर में एक अपराधी को ले जा रहा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी हिमाचल प्रदेश पुलिस का नहीं है और किसी भी कैदी को UP ले जाने के लिए किसी भी पुलिस अधिकारी को तैनात नहीं किया गया है।(एजेंसी इनपुट के साथ)
Agra taj mahal wearing handcuffs prisoner arrived tourists surprised
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समुद्र के नीचे से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन; 3000 टन की महाकाय TBM ने संभाला मोर्चा, जानें तकनीक
May 17, 2026 | 07:19 PMLPG पर चल थी बाइक, डिक्की में मिला 3 किलो का सिलेंडर, जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
May 17, 2026 | 06:58 PMचलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
May 17, 2026 | 06:57 PMजबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
May 17, 2026 | 06:55 PMविदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
May 17, 2026 | 06:46 PMकहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














