File Photo
नई दिल्ली : पनीर (Cheese) खाना हर किसी को पसंद है। खासतौर जो लोग शाकाहारी भोजन करते हैं उनके लिए पनीर तो बेहद मायने रखता है। यही कारण है कि पनीर खाने के शौकीन लोग पनीर के अलग-अलग तरह के डिश ढूंढते रहते हैं। इसके लिए वे पनीर भी अच्छी क्वालटी का खरीदते हैं, लेकिन आप जानते हैं गाय-भैस (Cow-Buffalo) के पनीर के अलावा एक जानवर ऐसा है जिसके दूध का पनीर (Milk Cheese) खाना आम लोगों के नसीब में नहीं है।
दरअसल, इस जानवर के पनीर की कीतम 80 हजार रुपये किलो तक बिकता है। हैरान हो गये ना, लेकिन जानवर का नाम जानकार तो और भी हैरान हो जायेंगे। Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे महंगी पनीर गधी के दूध से तैयार किया जाता है, लेकिन ये गधी कोई आम गधी नहीं है। ये लजीज पनीर सर्बिया के एक फॉर्म में गधी के दूध से बनाया जा जाता है। जिसकी कीतम बाजार में 80 हजार रुपये किलो तक होती है। सर्बिया में इस तरह के पनीर को बनाया जाता है जो अन्य देशों में नहीं है।
क्यों है ये इतना महंगा और क्या है इसकी खासियत?
बता दें, पनीर उत्पादकों के मुताबिक गधी और मां के दूध में एक जैसे गुण होते हैं। जो कई बीमारियों में लाभकारी होते हैं। इसकी मदद से ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के रोगी को काफी फायदा होता है। वहीं इसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दरअसल, इस पनीर को तैयार करने के लिये 25 लीटर ताजे गधी के दूध की जरुरत पड़ती है। क्यों कि इसमें दूध को भारी मात्रा इस्तेमाल किया जाता है और इसमें कई लाभकारी गुण भी होते हैं इसलिए ये काफी महंगा भी होता है।