कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये क्या हो गया ? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने Video में खोली अपने ही देश की पोल
पाकिस्तान की एक्ट्रेस हिना बयात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वॉशरूम में पानी न होने पर अफसोस जताया है। इस वीडियो को भारत-पाकिस्तान सिंधु जल समझौता रद्द होने से जोड़ा जा रहा है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
एक्ट्रेस हिना बयात ने वीडियो शेयर कर कराची एयरपोर्ट पर पानी की किल्लत की बात बताई
कराची: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता रद्द होने के साथ पड़ोसी मुल्क में पानी को लेकर बड़ी समस्या की बात सामने आने लगी थी। ऐसे में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना बयात का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पानी को लेकर अपने ही वतन की पोल खोलती नजर आ रही हैं। वीडियो में कराची एयरपोर्ट के टॉयलेट की स्थिति बयां कर रही हैं जहां पानी नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
पाकिस्तान में पानी के लिए हाय-हाय मची हुई है। कहा जा रहा है कि सिंधु जल समझौता रद्द किए जाने के बाद से पाकिस्तान के कई हिस्सों में पानी को लेकर मारामारी की स्थिति हो गई है। हालांकि पॉश इलाकों और बड़े प्रतिष्ठानों में सब ठीक है, फिर भी कराची एयरपोर्ट में पानी न होने का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पाक की किरकिरी होने लगी है।
No water at all in washrooms at Karachi International Airport laments Pakistani actor Hina Bayat pic.twitter.com/JPcooYtEqw — OsintTV 📺 (@OsintTV) May 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सड़क पर फेंका प्लास्टिक, फिर शख्स ने सिखाया ऐसा सबक कि इंटरनेट कर रहा तारीफ; मसूरी रोड का वीडियो वायरल
तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी बनी खतरा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन का वीडियो वायरल
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
हिना बयात ने बयां किया कराची एयरपोर्ट का हाल
एक्ट्रेस हिना बयात ने कहा, “आज यामे तकबीर है और इस दिन हमें पाकिस्तान की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करना चाहिए ऐसे में जब में कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ी हूं तो हालात ये हैं कि यहां के वॉशरूम में कहीं भी पानी तक नहीं है। लोग वजू करना चाह रहे हैं, नमाज पढ़ना चाह रहे हैं, बच्चों-महिलाओं को वॉशरूम जाना है लेकिन पानी न होने से परेशान हैं। ”
नए प्रोजेक्ट बन रहे लेकिन पुराने सिस्टम दुरुस्त नहीं
हिना बयात ने कहा, ” हमारे एयरपोर्ट का, हमारे सिस्टम का ये हाल क्यों हो गया है? कोई भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। आज बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं, नई ट्रेनों को लेकर बात की जा रही है लेकिन पुराने प्रोजेक्ट्स को दुरुस्त करने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कराची के इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पर पानी नहीं है ये बेहद अफसोस की बात है। ”
‘भारत ने फजर की नमाज से पहले ही बरसा दी…’, पाक पीएम शहबाज शरीफ ने खोला बड़ा राज
भारत में पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए केंद्र सरकार की ओर से कई सारे समझौतों को रद्द कर दिया गया था। इनमें से एक सिंधु नदी समझौता भी था। खास बात ये है कि भारत ने भी साफ कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। इसके बाद से चर्चा तेज हो गई थी कि पाकिस्तान में पानी संकट को लेकर कई सारे वीडियो भी सामने आने लगे थे। ऐसे में कराची एयरपोर्ट के वायरल वीडियो ने पाकिस्तान में पानी संकट की पोल खोल दी है।
