-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- A Place In The World Where Blood Flows Instead Of Water You Will Be Stunned To Know The Reason
विश्व की एक ऐसी जगह जहां पानी के बदले बहता है ‘खून’, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
- Written By: वैष्णवी वंजारी

Image-Twitter
नई दिल्ली: ये दुनिया अपनी कल्पनाओं के भी परे है। यहां बहुत सी चीजें ऐसी है जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते। जी हां आज हम आपको एक ऐसी ही जानकारी देने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जी हां अब तक आपने दुनिया में ऐसी कई जगहें देखी होगी जो ठंडी है, लेकिन आज हम उससे भी एक लेवल आगे की बात बताने जा रहे है।
पानी के बदले लाल खून
दरअसल विश्व की एक ऐसी जगह है जो सबसे ठंडी है, लेकिन यही उसकी ख़ास बात नहीं है, जी हां दरअसल इसमें खास और सबसे ज्यादा चौंकाने वाली यह बात है कि इस जगह पर ‘लाल बर्फ’ है और इतना ही नहीं बल्कि इस जगह पर पानी के बदले खून (Blood red ice in Antarctica) निकलता है। चौंक गए ना? लेकिन यह वास्तव में है। आइए जानते है दुनिया के इस अजीबोगरीब जगह के बारे में कुछ रोचक बातें…
प्रकृति का अनोखापन!
हम जिस जगह की बात कर रहे है वह दुनिया की सबसे ठंडी जगह एंटार्कटिका (Red glacier Antarctica) में है। जी हां यहां सफेद की जगह ‘लाल बर्फ’ नजर आती है जिसमें से पानी की जगह ‘खून’ निकलता है। दरअसल डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ‘ब्लड फॉल्स’ (Blood Falls) का राज सालों से वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा था। लेकिन वैज्ञानिक यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने इसका सच एक दिन खोज ही निकाला। इस खुलासे के बाद लोगों को पता चला कि ये असल में लाल बर्फ या खून नहीं, सिर्फ प्रकृति के अनोखेपन की वजह से ऐसा है। जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
गाजियाबाद में फिल्मी ट्विस्ट: तेरहवीं के बाद जिंदा लौटा मृतक, अंतिम संस्कार के बाद घर पहुंचा गिरधर
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
वैज्ञानिकों ने खोला राज
जी हां जानकारी के लिए आपको बता दें कि टेलर ग्लेशियर (Taylor Glacier) के नाम से फेमस एंटार्किटका में एक ग्लेशियर है जिसमें से लाल रंग निकलता नजर आता है। दरअसल ये जगह मैक मर्डो ड्राय वैली में है और सबसे पहले इसे 1911 में खोजा गया था। दशकों तक वैज्ञानिक इसके राज को खोजने में लगे हुए थे। आखिरकार इस राज का पता लगाने में वैज्ञानिक सफल रहे।
15 लाख साल से मौजूद है लाल बर्फ
जी हां जैसा कि हमने आपको बताया हाल के सालों में यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का फेयरबैंक्स ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। इस शोध के अनुसार लाल ग्लेशियर या बर्फ आज से नहीं, करीब 15 लाख साल से मौजूद है और ये लगातार जारी ऑक्सीकरण की वजह से है। दरअसल, इस घाटी में नमक की वजह से खारा पानी है जिसमें आयरन की मात्रा काफी ज्यादा है। ये एक बंद तालाब में है जिसमें धूप या ऑक्सीजन ठीक तरह से नहीं पहुंच पाते। इस वजह से इसमें उनकी मात्रा काफी कम है , जिस वजह से नजारा कुछ ऐसा है।
Like a scene from a Stanley Kubrick film, the mysterious Blood Falls flow from the snowy white Taylor Glacier in Antarctica. Glaciologists have recently determined that the vivid crimson color is caused by iron oxide. #WyrdWednesday✨ pic.twitter.com/FxtbiGrIxr — Kerria (@Kerria) February 9, 2022
पानी का रंग लाल होने की वजह…
आपको बता दें कि जब पानी का फ्लो हवा के ऑक्सीजन से संपर्क में आता है, तो उसमें मौजूद आयरन में जंग लग जाता है जिसकी वजह से वो पानी के रंग को लाल कर देता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस इलाके में लोग नहीं रहते हैं क्योंकि यहां का मौसम बहुत ही ठंडा है। ब्लड फॉल पहुंचने के लिए सिर्फ हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प है जो अमेरिका के मैकमर्डो स्टेशन से मिल सकता है या फिर न्यूजीलैंड के स्कॉट बेस से मिल सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि उस पानी में कई जीवाणु रहते हैं जो उसी आयरन और सल्फेट की मदद से पनपते हैं। इसलिए यहां रहना किसी भी जीव के लिए घातक साबित हो सकता है। प्रकृति के ऐसे कई अनकहे किस्से है जिसके बारे में हम नहीं जानते।
A place in the world where blood flows instead of water you will be stunned to know the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Jun 28, 2026 | 09:51 PM‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Jun 28, 2026 | 09:46 PMKhan Sir: बॉडीगार्ड के हथियार के परमिट पर पुलिस का बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं फैजल खान की मुश्किलें
Jun 28, 2026 | 09:38 PMFAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
Jun 28, 2026 | 09:36 PMUP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PMविदेश में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं को भारत लौटने का मौका, मिलेगी 14 करोड़ रुपये तक की रिसर्च फंडिंग
Jun 28, 2026 | 09:29 PMमिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM













