Pizza Lovers के लिए Warning! ऑनलाइन ऑर्डर करने पर मिला ऐसा अनचाहा सरप्राइज…जिसने उड़ा दिए होश
MP: शहडोल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करने वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो जरा रुक जाए, पहले यह खबर पढ़ें...
- Written By: पूजा सिंह
पिज्जा बॉक्स में मिला कॉकरोज (सौजन्य सोशल मीडिया)
A Cockroach Was Found In The Pizza: मध्य प्रदेश के शहडोल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसे पढ़ने के बाद आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के से पहले दो बार सोचेंगे। शहर में एक युवक ने पिज्जा ऑर्डर किया था, लेकिन जैसे ही उसने बॉक्स खोला, अंदर का नाजार देख उसके होश उड़ गए। बॉक्स के अंदर कॉकरोच रेंग रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। पिज्जा ऑर्डर करने वाले ग्राहक को ऐसा अनुभव हुआ जिसने उसे हैरान और नाराज दोनों कर दिया। युवक ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से पिज्जा ऑर्डर किया था। लेकिन जैसे ही उसने पैकिंग बॉक्स खोला, उसमें से कई सारे जिंदा कॉकरोच निकल आया। यह नजारा देखकर परिवार के लोग घबरा गए और गुस्से से भर उठे।
पिज्जा बॉक्स में रेंग रहे थे कॉकरोच
मामाल शहडोल के वार्ड नंबर 18 बस स्टैंड क्षेत्र का है, यहां मैहर जिले के सीएसपी महेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने सोमवार रात को शहर में स्थित डोमिनोज स्टोर से पिज्जा ऑर्डर किया था। लंबे इंतजार के बाद पिज्जा युवक के घर पहुंचा। पिज्जा घर पर पहुंचते ही युवक और परिवार वालों के खुशी का ठिकाना न रहा। जैसे ही युवक ने पिज्जा खाने के लिए बॉक्स खोला उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा
ट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
स्टोर के कर्मचारियों ने मानी गलती
पिज्जा बॉक्स के अंदर एक, दो नहीं बल्कि कई सारे कॉकरोच रेंगते दिखे। युवक ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और सीधा डोमिनोज स्टोर पहुंच गए। वीडियो देखने के बाद स्टोर के कर्मचारियों ने अपनी गलती मानते हुए दूसरा पिज्जा देने की बात कही। साथ ही पैसे भी वापस देने का भी ओफर दिया, लेकिन बृजेंद्र ने साफ इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : ‘बाढ़ पीड़ितों को मदद का इंतजार…’, आतिशी का दिल्ली सरकार पर प्रहार, याद दिलाया AAP का शासनकाल
अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
इस घटना को लेकर बृजेंद्र ने कहा कि, रात ज्यादा होने के कारण वह अधिकारियों से शिकायत नहीं कर पाए। लेकिन मंगलवार की सुबह होते ही बृजेंद्र ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर मामले की जानकारी दी। साथ ही सबूत के तौर पर वीडियो भी भेजा। मामले में अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
