- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Cyber Crime Report Arrests Recovered Money
भंडारा में साइबर अपराध की बढ़ती संख्या! 9 मामले दर्ज, 49 लाख रुपये की वसूली
Bhandara Crime News: भंडारा जिले में 8 महीनों में 9 साइबर अपराध दर्ज हुए हैं। साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 49.48 लाख रुपये वापस किए गए। 4 आरोपियों की गिरफ्तारी और आधुनिक तकनीक से जांच जारी है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara Cyber Crime Report: डिजिटल युग में तकनीक का बढ़ता उपयोग जहां नागरिकों के लिए सुविधाएं ला रहा है, वहीं साइबर अपराधों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन ठगी, डिजिटल बैंकिंग के जरिए आर्थिक नुकसान और सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी का प्रसार, नागरिकों की आर्थिक और व्यक्तिगत सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रहे हैं।
साइबर पुलिस स्टेशन की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी से 31 अगस्त यानी 8 महीनों में भंडारा जिले में कुल 9 साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज की गई हैं। साइबर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से कई मामलों में नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान से बचाया गया है। इन मामलों में अलग-अलग तरीकों से लोगों को जाल में फँसाया गया।
डिजिटल अरेस्ट (धमकी देकर ठगी), ऑनलाइन निवेश योजनाएं, ऊंचे ब्याज का लालच देकर फसाना, मैट्रीमोनियल फ्रॉड, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, मोबाइल बदलने के नाम पर ठगी, फर्जी कारण बताकर अन्य प्रकार की ठगी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
Missing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
मुंबई तरबूज कांड: हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी में मिले जहर के निशान
नितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
49 लाख रुपए पीड़ितों को लौटाए
भंडारा जिले में साइबर अपराधों से निपटने के लिए अलग साइबर पुलिस थाना बनाया गया है। यहाँ आधुनिक तकनीक की मदद से जांच की जाती है। अब तक 4 मामलों में आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही संबंधित बैंकों के खाते फ्रीज कर 49,48,162 रुपये पीड़ितों तक वापस पहुंचाए गए हैं।
यह सफलता साइबर पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाती है। पुलिस विभाग लगातार नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। स्कूल-कॉलेज, सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रमों में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं।
साइबर अपराधी लोगों की मानसिकता समझकर उन्हें फंसाने की कोशिश करते हैं, इसलिए नागरिकों का सावधान रहना बेहद ज़रूरी है।
साइबर फ्रॉड से बचने क्या करें?
अनजान कॉल आने पर कोई वित्तीय या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया अकाउंट्स प्राइवेट रखें। समय-समय पर पासवर्ड बदलें। ऑनलाइन खरीदारी सिर्फ अधिकृत प्लेटफॉर्म से करें। अनावश्यक ऐप डाउनलोड न करें। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में संयम रखें। संदिग्ध लिंक, वेबसाइट और ईमेल से सावधान रहें।
भंडारा जिला पुलिस ने नागरिकों की मदद के लिए व्हाट्सऐप आधारित साइबर बॉट सेवा (7447470100) शुरू की है। इसके माध्यम से लोग तुरंत मदद पा सकते हैं और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी से बचाव संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- MVA में LOP के लिए मचेगा घमासान! कांग्रेस ने शुरू की लॉबिंग, ठाकरे को किया दरकिनार
पुलिस की नागरिकों से अपील
साइबर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत पाटिल ने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई लेनदेन और ई-कॉमर्स साइट्स पर ठगी के मामले बढ़े हैं। बोगस वेबसाइट्स, संदिग्ध लिंक और फिशिंग ईमेल्स से बचना आवश्यक है।
किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत टोल-फ्री नंबर 1930, 1945 या 14407 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।
Bhandara cyber crime report arrests recovered money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMKKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMकौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
May 13, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














