13 साल का बच्चा पहुंचा DM के दरबार, बेबाक शिकायत सुन अधिकारी भी रह गए हैरान; जांच में सामने आई पूरी कहानी
Child complaint : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में समाधान दिवस के दौरान 13 वर्षीय छात्र अपनी शिकायत लेकर डीएम के सामने पहुंच गया। बच्चे की बेबाक शिकायत के बाद डीएम ने तुरंत जांच के आदेश दिए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Child DM Complaint Video : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक 13 वर्षीय छात्र अपनी शिकायत लेकर सीधे जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सामने पहुंच गया। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अमिताभ ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बताया कि उसके ताऊ ने उसके मकान पर ताला लगा दिया है, जिससे उसका परिवार परेशान है।
बच्चे की बेबाकी और अपनी बात रखने के अंदाज ने वहां मौजूद अधिकारियों और लोगों का ध्यान खींच लिया। जिलाधिकारी ने उसकी शिकायत को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक छोटे से बच्चे ने डीएम साहब के सामने पूरे भ्रष्ट सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। बच्चे के घर पर अवैध कब्जा है। डीएम साहब से शिकायत की तो उन्होंने थानाध्यक्ष से कह दिया कि जरा देख लेना। बच्चे ने कहा देख लेना कहने से कुछ नहीं होगा। कब्जा हटवाने का आदेश दीजिए वरना इंस्पेक्टर कमीशन… pic.twitter.com/3R8JJkVUHP — Divya Kumar Soti (@DivyaSoti) July 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
ऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान
बारिश में फंसी मां कुतिया और उसके नवजात पिल्लों को दंपति ने दिया सहारा, इंसानियत भरा वीडियो वायरल
13 साल के बच्चे ने DM से की बेबाकी से शिकायत
डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जिला सूचना विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में कई अहम तथ्य सामने आए। बच्चे की मां ने बताया कि अमिताभ पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं लेता और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है।
उन्होंने कहा कि वह स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन स्कूल जाने के बजाय तहसील पहुंच गया। जांच में यह भी पता चला कि बच्चे के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक बेटा है, जो अपनी मां के निधन के बाद लखनऊ में अपनी बुआ के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा था, वह उसी बड़े बेटे के हिस्से का बताया गया।
ये खबर भी पढ़ें : 10 साल पुरानी डायरी में लिखे थे छोटे-छोटे सपने, बेटे ने खोला राज तो भावुक हो गए लोग
बेबाक शिकायत सुन अधिकारी भी रह गए हैरान
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शिकायत करने वाला छात्र पिता की दूसरी पत्नी का बेटा है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिसके कारण परिवार पहले से ही कई समस्याओं का सामना कर रहा है।
प्रशासन ने पूरे मामले को संवेदनशील मानते हुए बच्चे की पढ़ाई, पारिवारिक स्थिति और संपत्ति विवाद को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सभी पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने समाधान दिवस में आए लोगों का ध्यान खींचा और यह दिखाया कि प्रशासन बच्चों की शिकायतों को भी गंभीरता से सुन रहा है।
