बिहार हार पर वारिस पठान का फूटा गुस्सा, बोले- 'महागठबंधन असली वोट कटवा, घमंड ने डुबोया', देखें VIDEO

बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम (AIMIM) नेता वारिस पठान ने कहा कि उनकी हार का कारण उनकी रणनीति की विफलता और नेताओं का घमंड (एरोगेंस) था। देखें वीडियो।

पठान ने दावा किया कि उन्होंने गठबंधन से 6 सीटें मांगी थीं ताकि सेकुलर वोटों का विभाजन न हो, लेकिन महागठबंधन ने साथ आने से इनकार कर दिया। उन्होंने महागठबंधन को 'असली बी टीम' और 'वोट कटवा' बताया, जिसके कारण माइनॉरिटी वोट बंटे और उनकी पार्टी एक जीती हुई सीट (बलरामपुर) हार गई। पठान ने आरजेडी नेताओं पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को 'चरमपंथी' कहकर पूरे सीमांचल के मुसलमानों का अपमान किया। उन्होंने पप्पू यादव को भी चुनौती दी, जिन्होंने कहा था कि अगर अख्तर ईमान अमोर से जीतते हैं तो वह सियासत छोड़ देंगे। चूंकि ईमान 40,000 वोटों से जीत गए, पठान ने पप्पू यादव से राजीनामा देने की मांग की है। एआईएमआईएम के 5 विधायक अब बिहार असेंबली में सीमांचल के विकास और हक-इंसाफ के लिए लड़ेंगे। पठान ने महागठबंधन को दूसरों पर इल्जाम लगाने के बजाय 'सेल्फ इंट्रोस्पेक्शन' करने की सलाह दी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com