-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Saints Protest Ayodhya Demand Legal Action Against Opposition Leaders
सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं…अयोध्या में संतों का हल्लाबोल, राहुल-पप्पू यादव पर केस दर्ज करने की मांग
- Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Ayodhya News: संत समाज ने प्रदर्शन कर पप्पू यादव, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। संतों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।

संत समाज ने किया प्रदर्शन (फोटो नवभारत)
Sant Samaj Protest In Ayodhya: संसद परिसर में शुक्रवार को हुए मामलें को लेकर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। संत समाज ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सांसद अवधेश प्रसाद, अखिलेश यादव और उनके समर्थकों ने सुनियोजित षड्यंत्र रच कर सनातन संस्कृति, साधु व संत परंपरा और धार्मिक आस्थाओं पर आघात पहुंचाने का कार्य किया है।
इस मामलें को लेकर संत समाज ने संसद की घटना में लिप्त नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। अपनी मांगो को लेकर संतो ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष को भी ज्ञापन सौंपा है।
भगवा वेश धारण कर साधु समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास
संतो ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि संसद परिसर में संत का छद्मवेष धारण कर जो नाटक किया गया वह अत्यंत निंदनीय है। संत समाज ने आरोप लगाया कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में जो कुछ लालची लोगों के कारण हुंडी समर्पण की गिनती के दौरान चोरी की घटना की उच्चस्तरीय SIT जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
रंगे हाथ पकड़े गए राहुल गांधी… E20 विवाद पर विनोद तावड़े का जबरदस्त प्रहार, खोली दावों की पोल
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
महिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
ऐसे में संसद परिसर में किया गया विरोधी नाटक ना केवल उक्त जांच को प्रभावित करने का प्रयास है, बल्कि यह सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है। इस नाटक के माध्यम से भगवा वेश धारण कर उन्होंने साधु संत समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं उनके इस कृत्य से प्रभु अर्चक समाज का अपमानित हुआ और श्रद्धालुओं के मन में महंतों के प्रति जो विश्वास है उसको भी बदलने का प्रयास किया गया।
भगवान का चित्र पैरों के पास रखकर धार्मिक भावनाओं को पहुंचाया चोट
संत समाज ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध नाटक के दौरान भगवान का चित्र पैरों के पास रखकर उनका अपमान किया गया जिससे देशभर के सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं चोटिल और आहत हुई हैं। इस घटना से संत समाज को काफी मानसिक पीड़ा पहुंची है और श्रावण जैसे पवित्र माह के दौरान अयोध्या आने वाले हजारों श्रद्धालुओं में भी भ्रम और आक्रोश जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्र संवाद; डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
संत समाज ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी कहा कि यदि इस घटना के कारण श्रावण झूला महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा आश्रमों और मंदिरों में दिए जाने वाले दान में कमी आती है तो इससे आश्रमों की व्यवस्था प्रभावित होगी और आर्थिक नुकसान होगा। संत समाज ने ज्ञापन में इस संभावित आर्थिक नुकसान की भरपाई कराने के लिए भी मांग की है।
संतों ने धरना प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि पप्पू यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और अखिलेश यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, मंदिरों की समर्पण परंपरा को प्रभावित करने, हमारे भगवान का अपमान करने और समाज में वैमनस्य फैलाने जैसे आरोपों को लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाए और तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
संतो ने की सांसदों की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग
संत समाज ने भारत के राष्ट्रपति से भी विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए संसद परिसर में किए गए नाटकों में शामिल सभी सांसदों की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। संतो का कहना है कि ऐसे सांसदो पर कार्रवाई के बाद ही देशभर में हिंदू समाज में व्याप्त आक्रोश शांत होगा और लोगों के बीच धार्मिक आस्थाओं के सम्मान का संदेश जाएगा।
हनुमान गुफा से वीणा चौक तक निकाला गया विरोध मार्च
बता दें कि अपनी मांगो को लेकर हनुमान गुफा से 100 से अधिक संत वीणा चौक पहुंचे और संतों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी, पप्पू यादव और अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस विरोध प्रदर्शन में महंत कमल नयन दास, महंत राजकुमार दास, महंत गौरी शंकर दास, महंत परशुराम दास, महंत कमला दास सहित भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री विनोद जायसवाल और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के बाद संत समाज ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि और पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
Saints protest ayodhya demand legal action against opposition leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Aug 08, 2026 | 08:45 PMठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
Aug 08, 2026 | 08:39 PMसुप्रीम कोर्ट पहुंची JPSC परीक्षा धांधली की गूंज, CBI जांच और पेपर रद्द करने की मांग वाली याचिका दाखिल
Aug 08, 2026 | 08:26 PMयश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 08:15 PMभालू बनकर घूमने पर मिलेंगे 14 लाख रूपये, चिड़ियाघर में निकली अजीबोगरीब वैकेंसी, जानें क्या है शर्त
Aug 08, 2026 | 08:06 PMमुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
Aug 08, 2026 | 08:02 PM‘टोरंटो में बर्तन मांजने का कितना मिलता है?’ झारखंड की रैचेल ने मजेदार अंदाज में दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














