मेघालय में लापता हुई सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद अब राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का बयान भी सामने आया है। उनके बयान से इस मामले में नया मोड़ आ गया है। राजा रघुवंशी की मां ने कहा, अगर सोनम मेरे बेटे से प्यार करती तो वह मेरे बेटे को मरने के लिए नहीं छोड़ती। वह कैसे सुरक्षित है? लड़के की मां ने आगे कहा, इसके पीछे जो भी लोग हैं उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए…मुझे नहीं पता कि राज कुशवाहा कौन है…सोनम ने उनके हनीमून की योजना बनाई…सोनम ने अपनी वापसी की टिकट भी नहीं बुक कराई थी। अगर सोनम राजा की हत्या में शामिल है तो उसे फांसी पर लटका देना चाहिए…उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ की जाए। उन्होंने कहा कि सोनम उनके साथ अच्छा व्यवहार करती थी और जब भी वे मिलते थे तो उन्हें गले लगाती थी। उन्होंने कहा कि अगर सोनम का इस मामले में कोई हाथ नहीं है तो उसे आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए।