Chamoli Glacier Burst: चमोली में महातबाही! जोखिम में 57 की जान, मदद के लिए पहुंचेगी एयरफोर्स
Uttarakhand Glacier Burst Live Updates: चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर काम कर रहे मजदूर लैंडस्लाइड होने की वजह से दब गए हैं। इस घटना के बाद वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Chamoli Glacier Burst
देहरादून : उत्तराखंड से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के चमोली जिले के सीमावर्ती गांव माणा के पास आज यानी शुक्रवार 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर फंस गए। अब तक की जानकारी के अनुसार, एक निजी ठेकेदार के 57 मजदूर बर्फ में दबे हैं। ये सभी मजदूर वहीं पर कैंप बना कर रह भी रहे थे, यह सभी हादसे का शिकार हो गए।
वहीं उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि मौसम काफी खराब है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन करने में परेशानी आ रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द रेस्क्यू पूरा किया जाए लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हमारे हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। वहीं इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाग ने सीएम धामी से पोन पर बात की है। इस हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई है। सीएम धामी से गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर पूरी जानकारी ली है।
एयर फोर्स से मांगी जा रही है मदद
एसडीआरएफ व एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई है, लेकिन हाइवे बंद होने के कारण वो रास्ते में ही फंसे हैं। वहीं डीएम डॉ. संदीप तिवारी के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि निर्माण में लगे 57 मजदूर फंसे हैं। वहीं एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। बंकरों को चेक किया जा रहा है और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं डूबेगी जिंदगी, असम में बाढ़ के खिलाफ भारतीय सेना का ‘गजराज कोर’ तैयार, शुरू हुआ विशेष मिशन
पुणे: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन को तकनीकी मजबूती, नदियों पर CCTV नेटवर्क की योजना
नवभारत विशेष: वॉर इमरजेंसी हुई तो कैसे बच पाएंगे लोग, भूमिगत बंकर सिर्फ सीमा क्षेत्र में
अप्रैल से शुरू होगा राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान का निर्माण, आदर्श आचार संहिता के चलते अस्थायी रूप से रुका कार्य
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या बोले सीएम धामी
सीएम धामी ने इस हादसे पर कहा कि “BRO के 57 श्रमिक फंसे थे जिनमें से 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बाकियों के लिए प्रयास चल रहे हैं. सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं. हमारा आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से सक्रिय है. जिला प्रशासन और हम स्वयं लगातार संपर्क में हैं और हमारा प्रयास है कि सभी को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए.”
