अब नहीं डूबेगी जिंदगी, असम में बाढ़ के खिलाफ भारतीय सेना का ‘गजराज कोर’ तैयार, शुरू हुआ विशेष मिशन
Assam Flood: बाढ़ को ध्यान में रखते हुए शनिवार को भारतीय सेना की रेड हॉर्न्स डिवीजन (गजराज कोर) ने आईआईटी गुवाहाटी में संयुक्त राहत अभ्यास ‘एक्सरसाइज जल राहत’ का बड़े पैमाने पर आयोजन किया।
- Written By: अमन मौर्या
एक्सरसाइज जल राहत ( सोर्स- आएएनएस
Assam Flood Preparedness Exercise: असम में बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए भारतीय सेना ने तैयारी कर रही है। बाढ़ को ध्यान में रखते हुए शनिवार को भारतीय सेना की रेड हॉर्न्स डिवीजन (गजराज कोर) ने आईआईटी गुवाहाटी में संयुक्त राहत अभ्यास ‘एक्सरसाइज जल राहत’ का बड़े पैमाने पर आयोजन किया।
अभ्यास में भारतीय सेना के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित कई एजेंसियां शामिल हुई। अभ्यास के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए समन्वित और एकजुट प्रयासों का प्रदर्शन किया गया।
त्वरित प्रतिक्रिया का किया अभ्यास
अभ्यास के दौरान बाढ़ जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गहरे पानी में रेस्क्यू ऑपरेशन, फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग करना, जैसे प्रदर्शन किए गए। टीमों ने बाढ़ में डूबने की स्थिति में फंसे लोगों को बचाने और प्रभावितों को तुरंत सहायता पहुंचाने का अभ्यास किया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती प्रशासन की अपील: बिजली और बाढ़ आपदा से बचने के लिए करें दामिनी ऐप का उपयोग
अयोध्या पहुंचे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रामलला और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा भारी! कैप्टन भरत भारद्वाज के वायरल वीडियो पर एक्शन की तैयारी में इंडियन आर्मी
देशभक्ति के बीच प्यार का इजहार! कैप्टन ने परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर के सामने प्रेमिका को किया प्रपोज- VIDEO
इस संयुक्त अभ्यास के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों के बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य असम और पूर्वोत्तर में बार-बार आने वाली बाढ़ की स्थिति में बेहतर तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इसमें संयुक्त अभ्यास के जरिए एजेंसियों के बीच तालमेल और तेज कार्रवाई की अहमियत पर भी जोर दिया गया।
समाज की भागीदारी बेहद जरूरी- लेफ्टिनेंट नीरज
गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला ने इस संयुक्त अभ्यास की निगरानी की। उन्होंने आपदा प्रबंधन में ‘पूरे समाज की भागीदारी’ की आवश्यकता पर बल देते हुए ‘अनुमान, तैयारी, सुरक्षा और प्रावधान’ के सिद्धांत अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावी आपदा प्रबंधन और लचीलापन बढ़ाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा बलों और आपदा राहत एजेंसियों की तैयारियों के प्रति आम लोगों का भरोसा बढ़ाना भी है।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने देखा प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और आपदा प्रबंधन संगठनों के अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को करीब 800 लोगों, जिनमें एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स के साथ गुवाहाटी के स्कूल-कॉलेजों के छात्र शामिल थे, ने इस प्रदर्शन को देखा।
ये भी पढ़ें- ‘यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं…’, राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए PM Modi का विपक्ष पर हमला
अधिकारियों ने बताया कि सभी अभ्यास में शामिल सभी एजेंसियों ने भविष्य में नियमित संयुक्त अभ्यास, मानक संचालन प्रक्रियाओं को अपडेट करने और क्षमता निर्माण पर निवेश करने का संकल्प लिया है, जिससे कि आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत किया जा सके।
एजेंसी इनपुट के साथ…
