-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Movement Of Horses And Mules In Kedarnath Dham Banned For 24 Hours
केदारनाथ में घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे के लिए लगाई रोक, ये है कारण
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
केदारनाथ में घोड़े और खच्चरों की लगातार हो ही मौतों के सिलसिले पर प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इनके संचालन पर रोक लगा दी है। पशुओं का आरटीपीसीआर भी कराए जाने की बात कही जा रही है।

केदारनाथ धाम में 24 घंटे के लिए घोड़े खच्चर पर प्रतिबंध
रुद्रप्रयाग: चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है और श्रद्दालु पूरे उत्साह के साथ बाबा धाम दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। ओम नम: शिवाय के होल्लारे लगाते हुए भक्त आगे बढ़ रहे हैं। इसमें युवाओं के साथ बड़े बुजुर्ग भी यात्रा में शामिल हैं। इस बीच प्रशासन की ओर से घोड़े और खच्चर वालों के संचालन पर फिलहाल 24 घंटे के लिए रोक लगा दी गई है। इससे बुजुर्गों और महिलाओें को थोड़ी परेशानी हो रही है। हालांकि प्रशासन ने ये निर्णय घोड़े और खच्चरों की मौतों की संख्या को देखते हुए लिया है।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर 2 दिन में 14 घोड़े-खच्चरों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। ऐसे में प्रशासन ने उनके संचालन पर फिलहाल 24 घंटे के लिए घोड़े और खच्चर वोलों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। घोड़े-खच्चरों की मौत की सूचना मिलने के बाद रुद्रप्रयाग पहुंचे पशुपालन सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जिला प्रशासन के साथ पहुंचे और मामले की समीक्षा की।
रविवार को 8, सोमवार को 6 की हुई थी मौत
चार धाम यात्रा मार्ग पर बीते रविवार को 8 और सोमवार को 6 घोड़े-खच्चरों की मौत हो गई है। डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के मुताबिक उनकी मौत का कारण ‘एक्वाइन इन्फ्लूएंजा’ नहीं लग रहा है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि इनकी मौत शायद किसी बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से हुई है। मौत के कारणों की जांच के लिए केंद्र सरकार तथा हरियाणा के हिसार से टीमें पहुंच रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म! कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को मिली हरी झंडी
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
पीलीभीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौ-रक्षा का आह्वान, बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन
हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांव में बवाल के बाद 9 लोग हिरासत में
घोड़े-खच्चरों का होगा RTPCR
पशुपालन सचिव ने कहा कि अगर किसी घोड़े में नाक बहने जैसे लक्षण दिखाई देंगे तो उसका आरटीपीसीआर परीक्षण कराया जाएगा और उसे अलग केंद्र में रखा जाएगा। अगर उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं होती है तो ही यात्रा में इनके संचालन की अनुमति दी जाएगी। पुरुषोत्तम ने बताया कि एक माह पहले चार अप्रैल को घोड़ों में ‘एक्वाइन इन्फ्लूएंजा’ के लक्षण मिले थे जिसके बाद 30 अप्रैल तक 26 दिन में रिकॉर्ड 16 हजार घोड़ों की जांच की गई थी। इनमें से 152 घोड़े-खच्चरों के नमूनों की जांच पॉजिटिव मिली थी।
11,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर केदारनाथ धाम
पुरुषोत्तम ने कहा कि 11,500 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए करीब 16 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा तय करनी पड़ती है। हालांकि चढ़ाई वाले इस रास्ते को तय करने के लिए कुछ श्रद्धालुओं को पिटठू, पालकी या घोड़े-खच्चरों का सहारा लेना पड़ता है।
Movement of horses and mules in kedarnath dham banned for 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fruits to Avoid at Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
Jul 05, 2026 | 03:14 PMश्रद्धालुओं का इंतजार खत्म! कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को मिली हरी झंडी
Jul 05, 2026 | 03:12 PMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ऐतिहासिक चरण, विक्रोली से 21 किमी लंबी अंडरग्राउंड सुरंग की खुदाई आज से शुरू
Jul 05, 2026 | 03:10 PM‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PMठेकेदार की लापरवाही पर भड़के अभिजीत झा; नागपुर के सभी 25 स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव की जांच की मांग
Jul 05, 2026 | 03:06 PMAmravati News: पत्नी की मौत के बाद खोया 25 लाख का सोना, राजापेठ पुलिस ने 40 CCTV खंगालकर लौटाया
Jul 05, 2026 | 03:05 PMतेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Jul 05, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM













