- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Helicopter Emergency Landing On Highway Tail Hits Car Video Viral
हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिग, कार पर गिरा पिछला हिस्सा, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ जा रहे एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर में 6 लोग भी सवार थे। जिसमें पायलट को मामूली चोटें आई हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिग (सोर्स- वीडियो)
देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तकनीकी खराबी के चलते एक हेलीकॉप्टर को सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूटकर कार पर गिर गया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हेलीकॉप्टर बडासू हेलीपैड से केदारनाथ जा रहा था। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे।
रुद्रप्रयाग में एक हेलीकॉप्टर को सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर में 6 लोग भी सवार थे। जिसमें पायलट को मामूली चोटें आई हैं। अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ जा रहा था।
कार पर गिरा पिछला हिस्सा
सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा कार पर गिर गया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में कोई सवार नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी के चलते पायलट को यह लैंडिंग करनी पड़ी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
ओवरटेकिंग को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, गोलीबारी की चपेट में आए रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी; हुई मौत
कतर में बड़ा हादसा: सैन्य हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 6 की मौत, एक लापता; खाड़ी क्षेत्र में मचा हड़कंप
‘मोहम्मद दीपक’ के खिलाफ FIR नहीं होगी रद्द! उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, लगाई जमकर फटकार
उत्तराखंड: तकनीकी दिक्कत के कारण हेलीकॉप्टर को सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे में पायलट को मामूली चोट आई। एक कार भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात है कि जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। #Uttarakhand pic.twitter.com/229RyHkMWj — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 7, 2025
मामले की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण एक निजी हेलीकॉप्टर को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
17 मई को हुई थी ऐसी ही घटना
इससे पहले 17 मई को एम्स ऋषिकेश के हेलीकॉप्टर एंबुलेंस को केदारनाथ में क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी थी। हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ था। हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे- एक डॉक्टर, एक पायलट और एक मेडिकल स्टाफ। तीनों सुरक्षित बच गए।
इस साल केदारनाथ धाम की यात्रा 2 मई से शुरू हुई थी। अब तक देशभर से 22 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। पिछले 37 दिनों में 26 हजार से ज्यादा यात्री हेलीकॉप्टर सेवा से केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।
Helicopter emergency landing on highway tail hits car video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Railway: पहली बार आयरन ओर लोडिंग में 176% उछाल, 102 ‘कवच’ टावर से बढ़ी सुरक्षा; 7 नई ट्रेनों की शुरुआत
Apr 03, 2026 | 01:43 PMअय्याशी के आरोप या राजनीतिक साजिश? आर्मी चीफ को हटाने के बाद ट्रंप के निशाने पर काश पटेल, तुलसी भी रडार पर
Apr 03, 2026 | 01:39 PMबिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
Apr 03, 2026 | 01:35 PMBachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
Apr 03, 2026 | 01:29 PMHigh Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
Apr 03, 2026 | 01:29 PMNMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
Apr 03, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
Apr 03, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














