मुंबई में बुजुर्ग महिला की मेहनत देख भावुक हुए हुसैन मंसूरी, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Elderly Woman Cleaning Cars : मुंबई की सड़कों पर कार साफ करती एक बुजुर्ग महिला की मदद करते समाजसेवी हुसैन मंसूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे इंसानियत और सम्मान की मिसाल बता रहे।
A viral video from Mumbai shows Hussain Mansuri helping an elderly woman, earning praise online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Viral Video : मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। यह वीडियो समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को साफ करती और धूल भरे मैट धोती नजर आती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह पूरी लगन से मेहनत कर रही थीं। उनकी मेहनत देखकर वहां से गुजर रहे मंसूरी ने अपनी कार रोक ली और उनके पास पहुंच गए।

भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में दिखता है कि मंसूरी ने महिला से अपनी कार साफ करने के लिए कहा। जैसे ही महिला ने काम शुरू किया, कुछ देर बाद उन्होंने उन्हें रोक दिया। इसके बाद उन्होंने महिला को पैसे, एक साड़ी और जरूरत का कुछ सामान दिया।

इतना ही नहीं, उन्होंने उनके हाथ चूमकर आशीर्वाद लिया और उन्हें गले भी लगाया। यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया। पोस्ट के कैप्शन में मंसूरी ने लिखा, “मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता।” यह संदेश लोगों के दिल को छू गया।

हुसैन मंसूरी की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में हुसैन मंसूरी की जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने सिर्फ मदद ही नहीं की, बल्कि महिला की मेहनत और आत्मसम्मान को भी सम्मान दिया।

17 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले मंसूरी अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद से जुड़े वीडियो साझा करते रहते हैं। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि छोटी-सी इंसानियत भी किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com