Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी ही बनें देश के प्रधानमंत्री…वो सबसे सक्षम, महामंडलेश्वर बोले-तभी भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

Yogi Adityanath PM Demand: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर अंतर्गत मोरना में आयोजित सनातन धर्म संसद से सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठी है। धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पास किए गए।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Dec 08, 2025 | 01:34 PM

पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

Yogi Adityanath PM Demand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस पद के अगले दावेदार के लिए फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम आया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर अंतर्गत मोरना में आयोजित सनातन धर्म संसद में सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई है। धर्म संसद में योगी को प्रधानमंत्री का विकल्प बताया गया है।

हिंदू धर्म संघर्ष समिति की ओर से रविवार को शुक्रतीर्थ के हनुमान धाम में धर्म संसद का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ को पीएम बनाने और देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई गई। धर्म संसद ने 12 प्रस्तावों को पारित किया।

सम्बंधित ख़बरें

इंडोनेशिया के संसद में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, कहा- ‘सबका साथ-सबका विकास’ ही भारत का मंत्र

PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!

PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले

भारत के ब्रह्मोस और आकाश के दीवाने हुए ये देश… PM मोदी के विदेशी दौरे से पहले पूर्व राजदूत का बड़ा दावा

9 राज्यों में हिंदू हो गया है अल्पसंख्यक

धर्म संसद का उद्घाटन कार्यक्रम के संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने किया। महामंडलेश्वर प्रबोधानंद महाराज ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व मानवता के लिए कराह रहा है। विश्व की निगाह भारत पर टिकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्व को शांति की राह केवल सनातन दिखा सकता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश के 9 राज्यों में वर्तमान में हिंदू अल्पसंख्यक हो गया है। देश के 2000 में से 500 जिलों में मुस्लिम बहुसंख्यक हो गए हैं।

एक हिंदू पर हमला सभी हिंदुओं पर माना जाए

स्वामी प्रबोधानंद ने कहा, देश की 1500 तहसीलें मुस्लिम बाहुल्य हो गई हैं। एक हिंदू पर हमले को सभी हिंदू पर माना जाए। हरिद्वार धर्म संसद के बाद साधु-संतों पर दर्ज केसों का जिक्र भी इस धर्म संसद में किया गया। संतों ने कहा कि यह सब स्वयं को हिंदुओं की हितैषी कहने वाली सरकार में हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने योगी आदित्यनाथ का नाम, जब प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तुल किया तो सभागार जोरदार नारों से गूंज गया। जय-जय श्रीराम और योगी बाबा की जय के नारे जोरदार तरीके से लगे। नाजिया इलाही के जोशीले संबोधन के बाद भी सभागार नारों से गूंजता रहा।

यह भी पढ़ें: घुसपैठियों की आई शामत, CM योगी के इस आदेश से रोजी-रोटी के लिए तरसेंगे रोहिंग्या और बांग्लादेशी

हिंदुओं का देश बताया

स्वामी प्रबोधानंद ने कहा कि 1947 में देश का बंटवारा हुआ। समझौते के अनुसार, मुस्लिमों के लिए अलग देश बनाया गया था। भारत हिंदुओं का देश है। यह हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। केवल इसकी घोषणा बाकी है। इसके लिए जिस साहस की आवश्यकता है, वह केवल योगी आदित्यनाथ जैसे संत में है, इसलिए उन्हें अब प्रधानमंत्री बनाया जाए। धर्म संसद में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज, महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज, आचार्य विष्णु महाराज ने हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जताई। जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी जोर दिया। 

Yogi should become the prime minister of the country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2025 | 01:34 PM

Topics:  

  • CM Yogi News
  • Modi PM
  • Narendra Modi
  • Yogi Adityanath Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.