-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Cabinet Expansion Bjp Wants To Include New Faces Ahead Of 2027 Up Assembly Election
Yogi Cabinet में 6 नए चेहरों की एंट्री? कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली दरबार में माथा टेक रहे मंत्री!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल में अप्रैल में बड़े बदलाव की संभावना, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है।

Yogi Cabinet में 6 नए चेहरों की एंट्री? कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली दरबार में माथा टेक रहे मंत्री!
लखनऊ: अप्रैल का महीना उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन और योगी मंत्रिमंडल के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की पूरी संभावना है। वहीं, योगी सरकार में कई मंत्रियों के विभाग बदलने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करने की भी चर्चा चल रही हैं।
वहीं सहयोगी दल आरएलडी ने भी एक और मंत्री पद पर दावा किया है। हालांकि, आरएलडी से अनिल कुमार पहले से ही कैबिनेट में मंत्री हैं। आरएलडी से राजपाल बालियान, असरफ अली या फिर किसी अन्य विधायकों को मंत्री बनाने की कोशिशें चल रही हैं। इसके पीछे का कारण वक्फ बिल पर जयंत चौधरी का समर्थन बताया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयंत चौधरी अपनी पार्टी के किसी मुस्लिम विधायक को योगी कैबिनेट में भेजना चाहते हैं। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कुर्सी बचाने में जुटे मंत्री
उधर कैबिनेट विस्तार की ख़बरों के बाद से ही सरकार के मंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं या फिर मंदिरों में माथा टेक रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कई मंत्री पूजा तथा अनुष्ठान भी करा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार भी कई तरह की तरकीबें अपना रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि जिन नामों के कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें से कोई भी प्रदेश अध्यक्ष बनता नजर नहीं आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाइक रैली, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल
NEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Explainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रायोजित, नागपुर से महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा हमला
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आगामी चुनाव को देखते हुए होगा मंत्रिमंडल विस्तार
मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ये मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल आगामी सियासी समीकरण देखते हुए फैसला लिया जाएगा। बीजेपी इस मंत्रिमंडल से 2027 के चुनावी रणनीति तैयार करेगी। अप्रैल में 4 से 5 कैबिनेट मंत्रियों तथा आधा दर्जन राज्य मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।
Yogi government cabinet expansion bjp wants to include new faces ahead of 2027 up assembly election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ताजमहल-तेजोमहालय: श्रावण सोमवार पर गंगाजल अर्पित करने की मांग, हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 07:12 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाइक रैली, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल
Jul 22, 2026 | 07:08 PMमध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
Jul 22, 2026 | 06:56 PMIND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
Jul 22, 2026 | 06:43 PMमहाराष्ट्र वोटर लिस्ट अपडेट: 8.22 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचे SIR फॉर्म, मुंबई-पुणे छूटे पीछे; जानिए शहरों का हाल
Jul 22, 2026 | 06:43 PM‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Jul 22, 2026 | 06:39 PMमुंबई में भारी बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने वडेट्टीवार सहित दिग्गजों को हिरासत में लिया
Jul 22, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM













