पासी, कुर्मी और ब्राह्मण…सबको साधने की तैयारी! तावड़े की सीक्रेट रिपोर्ट पर मंथन, PM मोदी से मिले पंकज चौधरी
Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल विस्तार और UP में नई टीम के गठन की तैयारी तेज। पंकज चौधरी ने PM मोदी से की मुलाकात। खाली पदों को भरने, जातीय समीकरणों को साधने पर फोकस, जल्द मिल सकती है मंजूरी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी, पंकज चौधरी (Image- Social Media)
Pankaj Chaudhary Meets PM Modi: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार और प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन को लेकर अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार देर रात तक हुई मैराथन बैठकों के बाद शनिवार शाम पंकज चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, “टीम योगी” के विस्तार को जल्द मंजूरी मिल सकती है। इसी को लेकर दिल्ली में लगातार मंथन जारी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री पिछले दो दिनों से राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले उनकी लंबी बैठक नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हुई थी।
विनोद तावड़े की लखनऊ यात्रा से हलचल तेज
बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की लखनऊ यात्रा की रिपोर्ट के बाद यह बैठकों का दौर तेज हुआ। फिलहाल योगी मंत्रिमंडल में 54 मंत्री हैं और अभी भी 6 पद खाली हैं, जिन्हें भरने की तैयारी चल रही है। साथ ही प्रदेश संगठन की नई टीम के गठन और आयोग, निगम व बोर्डों में रिक्त पदों को भरने पर भी विचार हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जीतू पटवारी पर साधा निशाना, राज्यसभा चुनाव पर भी दिया बयान
बूथ मैनेजमेंट में माहिर हैं रजनीश अग्रवाल, शादी में शामिल होने आए थे नितिन नबीन, अब मिला भाजपा से तोहफा
UP से लेकर दिल्ली तक CM योगी के जन्मदिन की धूम, मुस्लिम समाज ने दी बधाई, लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
लखनऊ दौरे के दौरान विनोद तावड़े ने पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात कर उनकी राय ली और जमीनी फीडबैक जुटाया। इसी आधार पर आगे की रणनीति तय की जा रही है।
सवर्ण वर्ग को भी साधने की जरूरत
सूत्रों का कहना है कि योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। अवध क्षेत्र में पासी और कुर्मी समुदाय की नाराजगी, साथ ही ब्राह्मणों की असंतुष्टि जैसे मुद्दे चर्चा में रहे। सुझाव दिया गया कि पिछड़े वर्ग की राजनीति के साथ-साथ सवर्ण वर्ग को भी साधने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- विपक्ष को भारी पड़ेगा महिला आरक्षण का विरोध? बीजेपी ने बनाया बंगाल-तमिलनाडु चुनाव के लिए मास्टरप्लान!
इसके अलावा, आयोगों, निगमों और बोर्डों में खाली पदों को जल्द भरने की बात भी कही गई है, क्योंकि इसमें पहले ही काफी देरी हो चुकी है। पार्टी को 2014 के चुनावों की तरह अपने सामाजिक समीकरणों को फिर से मजबूत करने की जरूरत बताई जा रही है, क्योंकि कुर्मी, पासी समेत कई जातियों में समर्थन बिखरने की चर्चा सामने आ रही है।
