राज्यसभा शपथ ग्रहण समारोह: नितिन नवीन और विनोद तावड़े समेत 15 सांसदों ने ली सदस्यता की शपथ, देखें पूरी लिस्ट
Rajya Sabha Oath-Taking Ceremony: संसद के उच्च सदन में आज भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, विनोद तावड़े और अभिषेक मनु सिंघवी सहित 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली।
- Written By: आकाश मसने
राज्यसभा में शपथ लेते नितिन नवीन व विनोद तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nitin Nabin Vinod Tawde Rajya Sabha Oath: संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) की कार्यवाही आज उत्साहपूर्ण रही। सदन की बैठक शुरू होते ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले नवीन का सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर जोरदार स्वागत किया।
विनोद तावड़े ने जताया आभार
महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा, “जनसेवा की राह पर, अब एक और जिम्मेदारी का संकल्प! महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करना मेरे लिए जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है।” उन्होंने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र और देश के हर वर्ग की आवाज को सदन में मजबूती से उठाएंगे।
जनसेवा की राह पर, अब एक और जिम्मेदारी का संकल्प! महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करना मेरे लिए जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, माननीय गृहमंत्री @Amitshah जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitinNabin जी के मार्गदर्शन और… pic.twitter.com/nLhlXh1M9Q — Vinod Tawde (@TawdeVinod) April 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ भत्ते और यात्रा पर ₹151 करोड़, राज्यसभा सांसदों के सैलरी पर हुआ कितना खर्च? सामने आई पूरी डिटेल
आगरा में वाल्मीकि समाज की महापंचायत: राज्यसभा सांसद नवीन जैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
इन सदस्यों ने दी राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ
शपथ लेने वाले सांसदों की सूची काफी विविधतापूर्ण है। बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल (यूनाइटेड) के रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश कुमार ने शपथ ली। वहीं, तेलंगाना से कांग्रेस के वरिष्ठ वकील डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेन्द्र रेड्डी ने भी उच्च सदन की सदस्यता ग्रहण की।
आज संसद के उच्च सदन, राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेकर राष्ट्रसेवा के एक नए अध्याय का शुभारंभ कर रहा हूँ। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं संकल्प लेता हूँ… pic.twitter.com/cszuxcTQUU — Nitin Nabin (@NitinNabin) April 16, 2026
असम से भाजपा के तेराश गोवाला और जोगेन मोहन के साथ यूपीपी(एल) के प्रमोद बोरो ने शपथ ली। छत्तीसगढ़ से भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हरियाणा से कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और भाजपा के संजय भाटिया, हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के अनुराग शर्मा और ओडिशा से भाजपा के सुजीत कुमार ने भी शपथ ली।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार जैसी जैकेट और वही अंदाज! पार्थ पवार ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ, देखें VIDEO
सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय चर्चा करेंगे। इन नए सदस्यों के आने से सदन में विभिन्न राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय मुद्दों को नई धार मिलने की उम्मीद है।
