Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP से लेकर दिल्ली तक CM योगी के जन्मदिन की धूम, मुस्लिम समाज ने दी बधाई, लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ

CM Yogi Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर अमरोहा में मुस्लिम समाज ने उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी, तो वहीं दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में 51 किलो लड्डू का भोग लगाया गया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 05, 2026 | 01:34 PM

अमरोहा में मुस्लिम समाज ने दी सीएम योगी को जन्म दी की बधाई (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CM Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्म दिन मना रहे हैं। इस दौरान यूपी से लेकर दिल्ली तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी बीच अमरोहा में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दुआ की, जबकि दिल्ली के कालकाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना किया गया।

अमरोहा में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए खास दुआएं की। इस दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके कार्यकाल की तारीफ भी। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था में सुधार और विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी की लंबी उम्र की दुआ

कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी बब्बू मंसूरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए दुआ की गई है। साथ ही देश में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की भी कामना की गई।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO

सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद छावनी में बदला गाजियाबाद, चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, हाई अलर्ट

पहलगाम में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान, होटलों पर अनंतनाग पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

मोहाली के ऑफिस में अचानक घुसा पूर्व प्रेमी, युवती को चाकू से गोदा और फिर रेता खुद का गला, देखें खौफनाक VIDEO

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा से जुड़े व्यक्ति के सम्मान का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक वातावरण और विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में खास पूजा

वहीं, दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कालकाजी पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने बताया कि मुख्यमंत्री के 54वें जन्मदिवस के मौके पर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए विशेष पूजा की गई। इस दौरान 51 किलो लड्डुओं का भोग भी लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी के जन्मदिन का भव्य जश्न, संगम नगरी में आरती और काशी में 54 किलो लड्डू केक ने खींचा ध्यान

दोनों आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश-प्रदेश के विकास में उनकी निरंतर भूमिका की कामना की। साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की उन्नति के लिए भी प्रार्थनाएं की गईं।

Yogi adityanath 54th birthday celebration amroha muslims delhi kalkaji mandir puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 01:34 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Latest News
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath Birthday

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.