Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी का कड़ा संदेश, वंदे मातरम का विरोध करने वालों को कान पकड़कर करो बाहर…बजट सत्र में सीएम ने क्या-क्या कहा?

UP Budget Session 2026 : उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में आज सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। इससे पहले स्पीकर सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 13, 2026 | 06:15 PM

विधानसभा में अपनी बात रखते सीएम योगी। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Yogi Adityanath Statement : उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीखे तेवरों और उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड के नाम रहा। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष और खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमले किए। उन्होंने सदन में गालिब का शेर पढ़ते हुए विपक्षी आचरण पर तंज कसा- उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का जो व्यवहार था, उसने उस पुराने दौर की याद दिला दी जब प्रदेश की बेटियां घबराती थीं और व्यापारी डरा करते थे। उन्होंने दोटूक कहा कि सपा के इस आचरण से पूरा सदन आहत है। योगी ने यह भी कहा कि वंदे मातरम का विरोध करते हैं, उन्हें कान पकड़कर हिंदुस्तान से बाहर कर देना चाहिए।

बीमारू राज्य से 3टी की त्रिवेणी तक

यूपी की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में प्रदेश अव्यवस्था से अनुशासन और समस्या से समाधान की यात्रा पर निकला है। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि 3T (टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन) का प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री ने गर्व से साझा किया कि 6 साल में 8 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और आज यूपी देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने इसे आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए डंके की चोट पर प्रमाणित करने की बात भी कही।

सम्बंधित ख़बरें

‘वोटर लिस्ट से काटे जा रहे लोगों के नाम’… UP की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

कांग्रेस को बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल, इस मुस्लिम नेता का बसपा सरकार में था दबदबा

बिहार के बाद यूपी की अदालतों को उड़ाने की धमकी, लखनऊ-काशी समेत 5 कोर्ट परिसर कराए गए खाली

माफियाओं के घर के आगे खड़ा है सरकार का बुलडोजर, CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश का सफर

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले के दौर की तुलना आज के यूपी से करते हुए कहा कि पहले कानून चंद हाथों की जागीर थी और त्योहारों पर आस्था के बजाय आशंका का माहौल रहता था। उन्होंने माफियाओं पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले सत्ता के संरक्षण में गुंडे पलते थे, लेकिन आज अपराधी सिर्फ अपराधी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी में दंगे नहीं होते, बल्कि टेंपल इकोनॉमी फल-फूल रही है। माघ मेले में 21 करोड़ श्रद्धालुओं का आना इस बड़े बदलाव का प्रमाण है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा!

VIDEO | Lucknow: Addressing the Budget Session of the Uttar Pradesh Legislative Assembly, Chief Minister Yogi Adityanath said strict action has been taken against mafia elements and asserted that “no one can insult Vande Mataram,” adding that those who oppose it should be firmly… pic.twitter.com/dUvOPcPait — Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026


यह भी पढ़ें : UP Budget 2026: योगी सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए क्या है खास

सनातन आस्था और पुनर्जागरण का मॉडल

मुख्यमंत्री ने माफियाओं और राम मंदिर के विरोध का मुद्दा उठाया। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग माफियाओं की कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं और वंदे मातरम का विरोध करते हैं, उनके लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्हें कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र करते हुए इसे राष्ट्रचेतना का पुनर्जागरण बताया। सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं या श्रीराम को मिथक बताया कि वे आज सनातन की शक्ति के सामने बौने साबित हुए हैं। उन्होंने अंत में कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण केवल आस्था नहीं, बल्कि नए भारत के उदय का प्रतीक है।

Yogi adityanath said that those opposing vande mataram should be thrown out by holding their ears

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 06:15 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh Assembly
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.