Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के बाद यूपी की अदालतों को उड़ाने की धमकी, लखनऊ-काशी समेत 5 कोर्ट परिसर कराए गए खाली

UP Courts Threat : बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने सभी कोर्ट के पूरे परिसर की जांच की है। कुछ मिला नहीं है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 13, 2026 | 03:20 PM

कोर्ट परिसर में मौजूद वकील और पुलिस अधिकारी। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bomb Threat : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सभी स्थानों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल पर आया है। इसका जानकारी मिलेते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पांचों कोर्ट परिसरों को पुलिस ने खाली कराया गया है। फिलहाल कोर्ट की कार्रवाई रोक दी गई है। काशी में आनन-फानन में 3 हजार से अधिक वकील और 5 हजार वादकारियों ने कोर्ट छोड़ दिया। जिला जज कैंपस से बाहर आ गए।

पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें कोर्ट परिसर की जांच कर रही हैं। हालांकि, अब तक कहीं भी कुछ नहीं मिला है। बता दें, दो दिन पहले बिहार में अलग-अलग कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, किसी भी कोर्ट में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला था।

अधिकतर मेल का पैटर्न एक जैसा

पुलिस के मुताबिक अधिकतर मेल का पैटर्न एक जैसा है। वैसे, मेल किसने भेजा और कहां से आया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही कि एक साथ मेल क्यों भेजे गए। इसके पीछे कोई साजिश क्या है। सूत्रों के अनुसार पूरे मामले पर लखनऊ के बड़े अफसर नजर रख रहे हैं। साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बिस्तर पर मिली सांप की केंचुली और सिंदूर…यूपी में ‘नागिन’ बनकर गायब हुई लड़की, सामने आया हैरतअंगेज ‘कांड’

हिंदू 4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें, एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने हिंदू संगठनों पर कसा तंज, सरकार को दी चुनौती

कानपुर लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट केस: 7 घंटे के अंदर हवालात से बाहर आया शिवम मिश्रा, जानिए कैसे मिल गई रिहाई?

टल गया यूपी पंचायत चुनाव: पिछड़ा आयोग के गठन और रिपोर्ट के बाद तय होगी तारीख, सरकार ने HC में दिया हलफनामा

2007 में वाराणसी कोर्ट में हुआ था विस्फोट

23 नवंबर 2007 को वाराणसी कोर्ट में बम विस्फोट हुआ था। इसमें 3 वकीलों समेत 9 लोगों की मौत हुई थी। 50 लोग घायल हुए थे। यही कारण है कि धमकी को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है, इसलिए बम और डॉग स्क्वॉड के साथ एटीएस और एसटीएफ को भी बुलाया गया है। एडिशनल सीपी शिवहरी मीणा ने बताया कि वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जांच जारी थी। 3 घंटे तलाशी के बाद पूरी कचहरी का कोना-कोना खंगाला गया। तलाशी पूरी हुई और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मेल और अन्य गतिविधियों की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें : ‘जज के चैंबर और वॉशरूम में रखे हैं RDX’, पटना सिविल कोर्ट समेत कई न्यायालयों को बस से उड़ाने की धमकी

कोर्ट में रोकी गई एंट्री

लखनऊ कोर्ट में वकीलों के अलावा अन्य लोगों की एंट्री रोक दी गई है। यहां सर्च अभियान चलाया गया है। बनारस कचहरी के बाद लखनऊ कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में भारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पूरे परिसर की जांच में जुटी हुई हैं। कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

After bihar up courts threatened with bombing five court complexes including lucknow and kashi evacuated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 03:20 PM

Topics:  

  • Bomb Threat Case
  • Court
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.