योगी आदित्यनाथ की पड़ोसी मुल्क पर भविष्यवाणी, लिख दी गई है पाकिस्तान के अंत की कहानी! देखें VIDEO
UP News: लखनऊ में शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान आंतरिक रूप से कमजोर हो चुका है और जल्द ही अपने अस्तित्व को खो सकता है, यह उसका अंत हो सकता है।
- Written By: अक्षय साहू
योगी आदित्यनाथ (फोटो- सोशल मीडिया)
Yogi Adityanath Warned Pakistan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए पड़ोसी मुल्क को लेकर भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान का वजूद खत्म होने वाला है और वह जल्द ही अपने अस्तित्व को खो सकता है।
सीएम योगी ने कहा, “एक अराजक राष्ट्र की स्थिति वैसी ही होती है जैसी वर्तमान में पाकिस्तान की देखी जा सकती है। पाकिस्तान आंतरिक रूप से पूरी तरह से कमजोर और अस्थिर हो चुका है। ऐसी अराजकता किसी भी देश को विनाश के कगार पर पहुंचा सकती है और उसके अस्तित्व पर गंभीर सवाल खड़े कर सकती है। उन्होंने यह बयान लखनऊ में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह में बोलते हुए दिया।
जल्द खत्म हो जाएगा पाकिस्तान: योगी
उन्होंने आगे कहा कि आचार्य चाणक्य ने कहा था कि इस प्रकार की अराजकता किसी भी देश को विनाश के कगार पर पहुंचा सकती है और उसके अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर सकती है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान का अस्तित्व मिट जाएगा। सीएम योगी ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था और रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि भारत प्राचीन काल से ही सजग और सतर्क रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Noida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
UP बनेगा एविएशन हब! 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, 16 शहरों से सीधे होगी कनेक्टिविटी
अलीगढ़ में अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार, कहा- जो गौ माता की रक्षा का लेगा संकल्प, उसी को मिलेगा वोट
आचार्य चाणक्य ने एक बात कही थी… अराजक राष्ट्र बहुत शीघ्र समाप्त हो जाता है… अराजक राष्ट्र की स्थिति वैसे ही होती है, जैसे आज आप पाकिस्तान की स्थिति देखते हैं… pic.twitter.com/IGQv0CP9YZ — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 5, 2025
सीएम योगी ने वैदिक संस्कृति का उदाहरण देते हुए कहा कि “भारतीयों को बचपन से ही यह सिखाया जाता है कि धरती हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। ऐसे में कोई भी सुयोग्य पुत्र अपनी मां के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अराजकता को सहन नहीं कर सकता।”
चुनौती देने वालों के खिलाफ खड़ा हर नागरिक
उन्होंने कहा कि यदि भारत की आन-बान और शान को कोई चुनौती देगा, तो देश का हर नागरिक उसके विरुद्ध खड़ा होगा। भगवान श्रीराम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब राक्षसों ने अत्याचार बढ़ाया, तब प्रभु श्रीराम ने यह संकल्प लिया कि वे धरती को राक्षसों से मुक्त करेंगे। यही भावना रामराज्य की आधारशिला बनी।
यह भी पढ़ें: यूपी के शिक्षकों को सीएम योगी का त्योहारी तोहफा, बढ़ेगा टीचर, शिक्षामित्रों और रसोईयों का मानदेय
योगी आदित्यनाथ के इस बयान को पाकिस्तान पर एक सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने न केवल पड़ोसी देश की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाए, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का भी उल्लेख किया।
